*सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के द्वारा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली गई*Cg live news 24 सबसे आगे *सरगुजा/सीतापुर* कन्या हायरसेकंडरी के सभा कक्ष में माननीय विधायक सीतापुर श्री राम कुमार टोप्पो
जी द्वारा शिक्षा विभाग सीतापुर का विशेष/समीक्षा बैठक लिया गया। जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मिथिलेश सिंह सेंगर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश सोनी, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री रमेश सिंह ,साक्षर भारत बीपीओ श्री प्रेम गुप्ता,वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुनील गुप्ता, श्री रवि भोय,पत्रकार श्री वशिष्ठदास,श्री भवानी सिंह सहित विकासखंड अंतर्गत समस्त हायर सेकेंडरी व हाईस्कूल के प्राचार्य ,संकुल समन्वयकगण, एवं माध्यमिक शाला के संस्था प्रमुख एवं शिक्षक
, शिक्षिकाएं शामिल थे। कार्यक्रम की प्रारम्भ विधायक जी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित से हुआ ।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षिकाओं ने विधायक जी का स्वागत रोली-टिका लगाकर एवं छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से हुआ। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मिथिलेश सिंह सेंगर द्वारा स्वागत उद्बोधन में विकासखंड सीतापुर में प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का एवं शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे कि मध्याहन भोजन, नि:शुल्क गणवेश, सरस्वती साइकिल योजना ,कन्या प्रोत्साहन योजना ,महतारी दुलारी योजना, छात्र सुरक्षा बीमा योजना, छात्रवृत्ति योजना,कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय योजना,इत्यादि विषयों पर तथा सीतापुर में चल रहे केरियर कोचिंग सेंटर से प्रतिवर्ष प्रयास आवासीय
विद्यालय,जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल में विकासखंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन का संक्षिप्त विवरण विधायक महोदय जी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शिक्षिका श्रीमती अनीता तिवारी द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक जी के समक्ष शालेय समय प्रातः 9.45 को बदलने की मांग रखी गयी।माननीय रामकुमार टोप्पो जी ने शिक्षकों को दिए अपने संदेश में गुरु की महिमा का बखान करते हुए अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कुछ पहलुओं से भी सबको अवगत कराया । उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में जो लहर सीतापुर से उठेगी वह लहर पूरे प्रदेश में जाना चाहिए ।और प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार व जवाबदेह होना है। कक्षा 8 वीं में बोर्ड परीक्षा होना चाहिए। अभिभावक और शिक्षकों के बीच की कड़ी को मजबूत करने की बात कही ।सीतापुर विकासखंड अंतर्गत सभी छात्र-छात्राओं में अनुशासन और उनको सही दिशा दिखाने का उन्होंने निर्देश दिया।स्कूल परिसर की साफ सफाई,परिसर को अच्छे से व्यवस्थित करना,सजना ,शौचालय की साफ-सफाई, हाथ धुलाने वाली प्रक्रियाओं से छात्रों को अवगत कराना, टॉयलेट साफ सुथरा हो, अभिभावक सम्मेलन प्रति माह हो।प्रत्येक स्कूल में शिकायत/सुझाव बॉक्स हो, जिसमें बच्चे सीधे विधायक के नाम पत्र लिख सकें। अच्छा सुझाव होगा उसे विधायक छात्र के नाम सहित पब्लिश करेंगे और उस सुझाव पर अमल भी होगा जिससे छात्रों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यालयों की लिपाई पुताई, शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान और प्रत्येक गांव में जागरूकता अभियान चलाने की उन्होंने बात कही। शिक्षा विभाग की ओर से विधायक जी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश सोनी के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम सोनी ने किया।