Logo
Breaking News Exclusive
लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर नगर पालिका पत्थलगांव के प्लेसमेंट ठेका विवाद की गूंज अब सुनाई देगी सुप्रीम कोर्ट में :---

...लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र द : मयंक रोहिला

Admin / Fri, Jan 9, 2026 / Post views : 59

Share:

मयंक रोहिला/पत्थलगांव:- लिटिल रोज स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत होकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

स्कूल परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली गाथाओं को याद किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रीय पर्व को यादगार बनाया।

स्कूल के प्रबंधक पवन अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष उनके विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसी तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि 26 जनवरी को बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को देश के बलिदानों और महापुरुषों के बारे में जानकारी देना है।

श्री अग्रवाल के अनुसार, इन आयोजनों से बच्चों को अपने देश की रक्षा करने और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की सीख मिलती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें