सरगुजा/सीतापुर शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालयसीतापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में 27 वा राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर महाविद्यालय के सभा कक्ष में संगोष्ठी तथा विविध विधाओं में प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया।
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के टोप्पो , डॉ सी टोप्पो, डॉ प्रवीण साहू प्रो स्नेह लता खलखो ,प्रो बोधराम चौहान आदि के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के प्राचार्य avm संरक्षक डॉ एस के टोप्पो ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय एवं उसके आदर्शों पर चलने की लिए महाविद्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को संबोधित किये। डॉ
सी टोप्पो ने भी युवा नारी शक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर युवाओं को आगे बढ़ाने हेतु संदेश दिए। प्रो स्नेह लता खलखो द्वारा महाविद्यालय के छात्रों को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों एवं उनके द्वारा कही गई बातों को अपने जीवन में उतारते हुए अपने लक्ष्य के लिए सतत प्रयास करते रहने की बात कही। डॉ प्रवीण साहू ने विकसित भारत पर युवाओं को आवाज पर जोर देते हुए हम सब को विकसित राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किए। प्रो बोधराम चौहान, प्रो शीला तिर्की , प्रो सुनील नाग, प्रो आदेश गुप्ता, प्रो सरिता देवी, श्री धीरज मिश्रा ,श्री रामकिशन टाइगर आदि महाविद्यालय के शिक्षकों के द्वारा रेड रिबन क्लब की ओर से स्वयंसेवकों को रक्तदान, एड्स, एवं एचआईवी के लिए प्रेरित किया साथ ही साथ युवाओं को नशा से दूर रहने एवं
उसके दुष्प्रभाव को युवा छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किये। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ एनएसएस स्वयंसेवकों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर एवं रेड रिबन द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता जैसे निबंध, स्लोगन, रंगोली प्रतियोगिता ,पोस्टर प्रतियोगिता एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के ज्यादा से ज्यादा बच्चों
ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी के डॉ रोहित कुमार बरगाह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अरुणा, इंद्रजीत , प्रदीप, लता पैंकरा, अनुज , प्रतिमा तिग्गा , महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।