Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन

Lohit Mandal / Fri, Oct 24, 2025 / Post views : 494

Share:
मयंक रोहिला/पत्थलगांव। सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने शुक्रवार की शाम पुरन तालाब स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति और भोजपुरी समाज के सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।निरीक्षण के दौरान विधायक गोमती साय ने कहा आप सभी ने काफी मेहनत की है, छठ घाट बहुत सुंदर और भव्य दिखाई दे रहा है। यह देखकर बहुत खुशी हुई। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं भोजपुरी समाज अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, संरक्षक मनोज तिवारी, बच्चन दुबे, अशोक श्रीवास्तव, छठ पूजा समिति अध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता, उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, प्रमोद साहू, कृष्णा सिंह, रामानंद सिंह, वीरेंद्र तिवारी, सचिव राजीव साहू, बंटी सिन्हा, संजय तिवारी, आदित्य मिश्रा, राजेश साहू, सोनू रजक सहित भोजपुरी समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।छठ पूजा समिति के अध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता ने बताया कि विधायक के निरीक्षण से समिति के सभी सदस्य उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर, मंगलवार को विधायक गोमती साय छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगी और छठ घाट पचरी निर्माण कार्य की लागत 40 लाख के भूमिपूजन का शुभारंभ करेंगी।गौरतलब है कि भोजपुरी समाज ने पिछले वर्ष विधायक गोमती साय से पचरी निर्माण की मांग की थी, जिसकी घोषणा उन्होंने छठ पर्व के दौरान की थी। अब यह निर्माण कार्य पूरा होने की कगार पर है, जिससे आने वाले वर्षों में श्रद्धालुओं को छठ पूजा आयोजन में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें