Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न

Lohit Mandal / Sun, Dec 21, 2025 / Post views : 487

Share:
पत्थलगांव। गोयल किडन गार्डन स्कूल में 5वां वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकुमार टोप्पो तथा विशिष्ट अतिथि अजय बंसल रहे। विधायक रामकुमार टोप्पो ने अपने फौजी कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा, सुरक्षा और सुशासन की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा निखारने वाला बताया। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के फाउंडर पपल गोयल, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशेष आकर्षण नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य, राम-चित्रण, कृष्ण लीला, बाहुबली डांस और कॉमेडी डांस रहे, जिन पर दर्शकों की खूब तालियां बजीं। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन धनु यादव ने किया। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल सुमन गोयल ने विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक के संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उत्सव ने बच्चों की प्रतिभा के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें