Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सीतापुर : राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी एवम विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,

Lohit Mandal / Mon, Jan 15, 2024 / Post views : 853

Share:
  सरगुजा/सीतापुर शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालयसीतापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में 27 वा राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर महाविद्यालय के सभा कक्ष में संगोष्ठी तथा विविध विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के टोप्पो , डॉ सी टोप्पो, डॉ प्रवीण साहू प्रो स्नेह लता खलखो ,प्रो बोधराम चौहान आदि के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के प्राचार्य avm संरक्षक डॉ एस के टोप्पो ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय एवं उसके आदर्शों पर चलने की लिए महाविद्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को संबोधित किये। डॉ सी टोप्पो ने भी युवा नारी शक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर युवाओं को आगे बढ़ाने हेतु संदेश दिए। प्रो स्नेह लता खलखो द्वारा महाविद्यालय के छात्रों को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों एवं उनके द्वारा कही गई बातों को अपने जीवन में उतारते हुए अपने लक्ष्य के लिए सतत प्रयास करते रहने की बात कही। डॉ प्रवीण साहू ने विकसित भारत पर युवाओं को आवाज पर जोर देते हुए हम सब को विकसित राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किए। प्रो बोधराम चौहान, प्रो शीला तिर्की , प्रो सुनील नाग, प्रो आदेश गुप्ता, प्रो सरिता देवी, श्री धीरज मिश्रा ,श्री रामकिशन टाइगर आदि महाविद्यालय के शिक्षकों के द्वारा रेड रिबन क्लब की ओर से स्वयंसेवकों को रक्तदान, एड्स, एवं एचआईवी के लिए प्रेरित किया साथ ही साथ युवाओं को नशा से दूर रहने एवं उसके दुष्प्रभाव को युवा छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किये। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ एनएसएस स्वयंसेवकों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर एवं रेड रिबन द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता जैसे निबंध, स्लोगन, रंगोली प्रतियोगिता ,पोस्टर प्रतियोगिता एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के ज्यादा से ज्यादा बच्चों ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी के डॉ रोहित कुमार बरगाह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अरुणा, इंद्रजीत , प्रदीप, लता पैंकरा, अनुज , प्रतिमा तिग्गा , महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें