Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: 22 जनवरी राम मंदिर प्रण प्राथिष्ठा पर बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत जी भारत के लिए यह बड़ा सौभाग्य का योग है

Lohit Mandal / Thu, Jan 11, 2024 / Post views : 705

Share:
22 जनवरी राम मंदिर प्रण प्राथिष्ठा पर बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत जी भारत के लिए यह बड़ा सौभाग्य का योग है कि ऐसे भव्य प्रसंग पर प्रत्यक्ष उपस्थिति का अवसर मिला है. क्योंकि श्रीराम का मंदिर यह केवल एक पूजा की दृष्टि से अपने आराध्य का मंदिर, केवल ऐसा प्रसंग नहीं है. इस देश की पवित्रता, और इस देश की मर्यादा की स्थापना पक्की होने का यह प्रसंग है. संपूर्ण देश में श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम माना जाता है. हम स्वतंत्र हुए तो स्वतंत्रता में जो ‘स्व’ है, वो हमारी मर्यादा है. उस ‘स्व’ के कारण हमारा जीवन पवित्र है, उस ‘स्व’ के कारण हमारी दुनिया भर में प्रतिष्ठा है. उसका एक प्रगटीकरण, संपूर्ण विश्व में यह घोषणा कि भारत अपने ‘स्व’ पर खड़ा हुआ है, और अपने मर्यादा संपन्न जीवन से पूरे विश्व में मांगल्य और शांति की स्थापना करने के लिए आगे बढ़ेगा. इस प्रसंग पर सब लोग तो आ नहीं पाएंगे, कुछ को निमंत्रण मिला है वो आएंगे. परंतु, गांव-गांव में, घर-घर में इसका उत्साह है. उसका कारण है कि पहली बात, इतने वर्षों के बाद भारत के ‘स्व’ के प्रतीक का पुनर्निर्माण हमने किया. वो हमारे पुरुषार्थ के आधार पर किया. दूसरी बात है कि जो अपनी एक दिशा होनी चाहिए, उसको पकड़ने का प्रयास भी अनेक दशकों से हम लोग कर रहे थे, वो हमें मिल गई है और स्थापित हो गई है. एक विश्वास सबके मन में स्थापित हुआ है, उसके कारण संपूर्ण देश का वातावरण मंगलमय बना है. और ऐसे में हम प्रत्यक्ष वहां उपस्थित रहेंगे, उस प्रसंग को देखेंगे, उसमें सहयोगी रहेंगे भगवत जी ने ये भी कहा...यह कहीं किसी जन्म में पुण्य हुआ होगा उसी का फल हमको मिल रहा है. इसलिए मैं आपका कृज्ञतापूर्वक धन्यवाद करता हूं. ये तो मांग के भी न मिलने वाला अवसर है, वो मिला है.. .जरूर उसमें रहूंगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें