Lohit Mandal / Fri, Mar 8, 2024 / Post views : 762
बाल विकास अधिकारी पूनम मित्तल उपस्थित रहें। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के कन्याओ के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संचालित किया जाता हैं कन्या विवाह योजना के माध्यम से परिवार को विवाह के समय आने वाली आर्थिक कठिनाइयों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही उनके खर्चे सरकार उठाती हैं जिससे उस परिवार पर शादी को लेकर कठिनाईया कम हो जाती हैं छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कन्या विवाह योजना का प्रत्येक साल संचालन किया जाता है। शासन द्वारा कन्या विवाह में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक जोड़ो को 50 हजार रुपये का सहायता दिया जाता हैं जिसमें से 21 हजार रुपये कन्या को वित्तीय सहायता के रूप में बैंक खाते के माध्यम से राशि का भुगतान किया जाता है। बाकी के बचे पैसे में 15 हजार रूपये का उपहार सामग्री, 8 हजार रूपये विवाह के आयोजन पर खर्च किया जाता है।साथ ही 6 हजार रुपये का वर-वधु का श्रृंगार एवं वस्त्र दिया जाता हैं इस तरह प्रत्येक जोड़ो को 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की जाती है।विज्ञापन
विज्ञापन