Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सरगुजा-----सीतापुर कॉलेज के अतुल लकड़ा रासेयो राष्ट्रीय एकात्मकता शिविर इंदौर 2024 में सहभागिता-----

Lohit Mandal / Tue, Feb 27, 2024 / Post views : 620

Share:
  सरगुजा-----सीतापुर राष्ट्रीय सेवा योजना ,भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय नई दिल्ली एवं सा एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में रासेयो राष्ट्रीय एकात्मकता शिविर इन्दौर दिनांक 15 से 21 फरवरी 2024 तक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के अंतर्गत शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर मध्य प्रदेश में आयोजित हुई। इस शिविर का थ्रीम युवा भारत , सशक्त भारत- विकसित एवम समृद्ध जनजातीय युवा है। राष्ट्रीय शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य के संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर सरगुजा के स्वयं सेवक के रूप में अतुल लकड़ा शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर, इंद्र प्रताप सिंह पंडित जे पी यू शासकीय महाविद्यालय पटना, अमरदीप केरकेट्टा शासकीय बी एस डी महाविद्यालय कुनकुरी जशपुर ,रूपेश कुजूर शासकीय नवीन कॉलेज सन्ना जशपुर, मीनावती नागेश शासकीय महाविद्यालय बगीचा जशपुर, ममता नाग ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव, सरिता अनंत सरस्वती शिशु महाविद्यालय अंबिकापुर और आरती कुजूर शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुंठपुर आदि सम्मिलित हुए। इस शिविर के सभी स्वयंसेवक अनुसूचित जनजाति युवा के हैं ।राष्ट्रीय एकात्मक शिविर इंदौर 2024 में कुल 11 राज्यों के स्वयंसेवक जैसे उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश ,जम्मू कश्मीर, झारखंड ,कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर और राजस्थान के शामिल हुए थे । यह शिविर के माध्यम से एक दूसरे राज्य के आदिवासी संस्कृति की पहचान करना और एक दूसरे के संस्कृति का अध्ययन करना ही मुख्य उद्देश्य है ।भारत सरकार खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा समय-समय पर इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं जिसके माध्यम से देश की युवाओं में व्यक्तित्व विकास हो सके । इस शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों राष्ट्र व समाज के हित के लिए कार्य करते हैं। इससात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों ने अपने-अपने राज्य के संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रंगोली ,पेंटिंग ,गायन जैसे गतिविधियों में शामिल हुए । इसके अलावे श्रमदान के अंतर्गत परिसर की साफ सफाई भी किये। शिविर के दौरान ही माहेश्वर मंदिर, मांडव महल ,उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर का भी भ्रमण एवं दर्शन किए। इस शिविर में विभिन्न राज्यों से 150 जनजाति युवा स्वयंसेवक उपस्थित थे । इस शिविर में सम्मिलित सभी स्वयंसेवकों को संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर सरगुजा के कुलपति प्रो अशोक सिंह ,कुलसचिव श्री विनोद एक्का , राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ एस एन पांडेय ,जिला संगठन खेमकरण अहिरवार एवं सीतापुर महाविद्यालय के प्राचार्य डा एस के टोप्पो एवं कार्यक्रम अधिकारी डा रोहित कुमार बरगाह ने सभी स्वयं सेवकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें