सरगुजा - संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक हायर सेकंडरी स्कूल पेटला में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री आर.नागवंसी की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण दास जी के मुख्य आतिथ्य में,संकुल प्राचार्य श्री रामबिहारी गुप्ता जी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें संकुल पेटला के सभी पालक,जनप्रतिनिधि,शिक्षाविद, डॉक्टर, नर्स की उपस्थिति रही सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई तथा मंचासीन अतिथियो के स्वागत कार्यक्रम के पूर्व शिक्षिका एवम्
सहयोगियों द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से सभी पालक अभिभावकों ,अतिथियों का स्वागत किया गया सभी पालको एवम माताओं बहनों को चंदन टीका लगाते हुए पुष्प गुच्छ पकड़ा कर स्वागत किया गया,आज की उनकी सहभागिता हेतु आत्मीय अभिनन्दन किया गया राज्य से प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में मेगा बैठक के 12 बिंदुओं का बिंदुवार चर्चा किया गया जिसे उन्मुखीकृत शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर समुदाय के सहयोग पर पालको से चर्चा की गई बैठक के बिंदु मेरा कोना, छात्र दिनचर्या ,बच्चे ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक,बच्चोंकी अकादमिक प्रगति व परीक्षा पर चर्चा, पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना,बस्ता रहित शनिवार, विद्यार्थियों की आयु/कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण व पोषण की जानकारी, जाति/ आय/निवास प्रमाण पत्र की जानकारी, न्यौता भोज,विभागीय योजना,
छात्रवृत्ति ,प्रतियोगी परीक्षा की जानकारी पर चर्चा,डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध एप्स से शिक्षा हेतु पालको व छात्रों को अवगत कराया गया जिसमे ई जादुई पिटारा ,डिजिटल लाइब्रेरी,दीक्षा एप्प को काफी संख्या में पालको को डाउनलोड कराकर उपयोग पर चर्चा किया गया कार्यक्रम को शिक्षाविद श्री संजय पांने सम्बोधित करते हुए आग्रह किया कि सभी पालक अपने बच्चों का नित्य दैनिक दिनचर्या पर ध्यान देवे व उन्हें नियमित शाला भेजें व आज बच्चा क्या सीखा व क्या पढा इसे घर मे अवश्य पूछे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री आर नागवांसी सर से सभी बिंदुओं पर पालको से चर्चा कर फीडबैक लिये व कहा कि आपसी समन्वय हेतु शिक्षकों व पालको के साथ ऐसे बैठक हमेशा होते रहना चाहिये जिससे बच्चों शिक्षको व पालको की दूरियां कम होगी और बच्चा बेझिझक बोलेगा पालको द्वारा किशोरी बालिकाओं की समस्या,बाल विवाह जैसे अन्य बिंदु पर चर्चा किया गया इस अवसर पर उपसरपंच सूर एवम मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण कुमार दास जी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए सभी शिक्षको पालको से एक दूसरे से हमेशा जुड़े रहने हेतु कहा साथ ही आज के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालको की उपस्थिति पर सभी का उनके द्वारा प्रशंसा किया गया उन्होंने बच्चों को हमेशा घर मे एक पढ़ाई कोना बनाकर अवसर देने हेतु आग्रह किया साथ ही शासन की ऐसे महत्वकांक्षी कार्यक्रम आयोजन की खूब तारीफ की व कहा कि ऐसे आयोजन से न सिर्फ बच्चों का सर्वागीण विकास में मदद मिलेगा बल्कि शिक्षको पालको के बीच भी मधुर सम्बन्ध होंगे जो शाला के विकास में सहयोग सिद्ध होगा शासन के सभी योजनाओं का लाभ लेने ,प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों को शामिल कराने हेतु सभी पालको से निवेदन भी किया उन्होंने क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु एम एल ए कोचिंग सेंटर होने की जानकारी भी उपस्थित समुदाय को दी आज के इस मेगा बैठक में भा ज पा उपाध्यक्ष श्री विजय गुप्ता जी एवम् उपसरपंच श्री तिलक बेहरा जी ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्यरूप से संकुल समन्वयक श्री पवन गुप्ता जी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संगीता कंसारी जी,श्रीमती स्नेहलता गुप्ता जी, श्री प्रेम बेहरा ,श्री बृजभूषण बेहरा जी ,श्री ऋषि गुप्ता जी, प्रेम पांडे, श्री गोविंद राम पांडे ,श्री पीतांबर दास सभी विद्यालय के प्रधानपाठक व शिक्षक..शिक्षिका ,माताओं बहनों के साथ 596 अभिभावकों की उपस्थिति रही सभी उपस्थित अभिभावकों हेतु संकुल परिवार की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई पूरे कार्यक्रम का संचालन संकुल के शिक्षक अरुण शर्मा ,जितेंद्र एवम् शैलेंद्र साव जी के द्वारा किया गया व कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति हेतु सभी का आभार संकुल प्राचार्य आर. बी. गुप्ता द्वारा व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया गया कार्यक्रम पश्चात नोडल अधिकारी जनप्रतिनिधियों अभिभावकों एवम् शिक्षको द्वारा परिसर में एक पेड़ माँ के नाम पर पौधा रोपित किया*