Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सीतापुर भूसू - राजपुरी पहुंच मार्ग डोमनी नाला में होगा, नया पुल का निर्माण,

Lohit Mandal / Thu, Jul 25, 2024 / Post views : 672

Share:
अंबिकापुर - सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भूसू राजपुरी पहुंच मार्ग में डोमनी नाला का पुल काफी सालों से क्षतिग्रस्त है इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चों सहित कई ग्राम पंचायत के लोग प्रभावित हो रहे हैं, जिसके लिए लगातार पिछले सरकार में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने इस पुल को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन इस टूटे हुए पुल की समस्या का समाधान नहीं हो पाया, डोमनी नाला की इस टूटे हुए पुल की समस्या को लेकर कुछ दिन पूर्व क्षेत्र की जनताओं ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से मुलाकात की थी, और समस्या से अवगत कराया था समस्या की गंभीरता को देखते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने तत्काल डोमनी नाला का निरीक्षण किया था, इस निरीक्षण के समय क्षेत्र की जनता भी काफी संख्या में उपस्थित रहे, निरीक्षण के दौरान विधायक रामकुमार टोप्पो ने ग्रामीणों की उपस्थिति में ही संबंधित विभाग के मंत्री जी से फोन में चर्चा कर, डोमनी नाला की समस्या से अवगत कराया था, साथ ही विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था की बहुत जल्द डोमनी नाला में नया पुल का निर्माण होगा,विधायक रामकुमार टोप्पो ने ग्रामीणों से यह भी कहा दिया था कि जब तक डोमनी नाला में नया पुल की स्वीकृति व टेंडर प्रक्रिया पूरा कर भूमि पूजन ना हो जाए, तब तक मैं राजपुरी और अन्य ग्राम पंचायत जो इस पुल के कारण प्रभावित है उस ग्राम पंचायत में नहीं जाऊंगा, वही विधायक रामकुमार टोप्पो ने डोमनी नाला को लेकर बताया कि बहुत जल्द क्षेत्र वासियों को नया पुल का सौगात मिलने वाला है, इस पुल की स्वीकृति होकर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गया है,बहुत जल्द क्षेत्र के जनताओं की उपस्थिति में इस पुल का भूमि पूजन होगा साथ ही नया पुल निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, और हम बहुत जल्द क्षेत्र की जनता से मुलाकात करेंगे सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी का विधायक बने हुए महज 7 माह ही हुए हैं और उन्होंने कई बड़े समस्या वाले जगहों के कार्यों की स्वीकृत कर ली हैं

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें