Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: *नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र ने पदभार किया ग्रहण, आयुक्त कार्यालय का किया निरीक्षण* *संभागायुक्त ने संभागीय अधिकारियों से की परिचयात्मक बैठक

Lohit Mandal / Sat, Jan 6, 2024 / Post views : 933

Share:
  अम्बिकापुर - 05 जनवरी 2024/ नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र ने शुक्रवार 05 जनवरी 2023 को आयुक्त कार्यालय सरगुजा में विधिवत पदभार ग्रहण किया। वे 2003 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आयुक्त कार्यालय में उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस दौरान उपायुक्त श्री महावीर राम उपस्थित रहे। जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर संभागायुक्त का स्वागत किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एसडीएम अम्बिकापुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त श्री चुरेंद्र इससे पूर्व सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के पद पर पदस्थ रहे। हाल ही में राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण अनुसार सरगुजा संभाग के नये संभाग आयुक्त के रुप में श्री चुरेंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पदभार ग्रहण कर आयुक्त कार्यालय का किया निरीक्षण, संभागीय अधिकारियों की ली बैठक संभागायुक्त श्री चुरेंद्र ने पदभार ग्रहण करते ही आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय और दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए जिससे किसी तरह की असुविधा ना हो। इसके बाद उन्होंने संभागीय अधिकारियों से परिचयात्मक बैठक भी की। उन्होंने संभागीय अधिकारियों से संभाग में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और बेहतर काम करने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समस्त विभागों के संभागीय अधिकारी और आयुक्त कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे। __________

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें