Lohit Mandal / Sat, Jan 6, 2024 / Post views : 935
दौरान उपायुक्त श्री महावीर राम उपस्थित रहे। जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर संभागायुक्त का स्वागत किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एसडीएम अम्बिकापुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त श्री चुरेंद्र इससे पूर्व सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के पद पर पदस्थ रहे। हाल ही में राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण अनुसार सरगुजा संभाग के नये संभाग आयुक्त के रुप में श्री चुरेंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
पदभार ग्रहण कर आयुक्त कार्यालय का किया निरीक्षण, संभागीय अधिकारियों की ली बैठक
संभागायुक्त श्री चुरेंद्र ने पदभार ग्रहण करते ही आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय और दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए जिससे किसी तरह की असुविधा ना हो। इसके बाद उन्होंने संभागीय अधिकारियों से परिचयात्मक बैठक भी की। उन्होंने संभागीय अधिकारियों से संभाग में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और बेहतर काम करने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समस्त विभागों के संभागीय अधिकारी और आयुक्त कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
__________विज्ञापन
विज्ञापन