Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: *मॉडल तिलहन ग्राम योजना अंतर्गत प्रशिक्षण स मुंगफली वितरण कार्यक्रम का आयोजन* ,,,,,

Lohit Mandal / Wed, Jun 19, 2024 / Post views : 852

Share:
लोकेशन छत्तीसगढ़ सरगुजा, सरगुजा - इंदिरा गाँधी कृषि विश्वाविद्यालय द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट-सीतापुर (सरगुजा 2) में डॉ अजय कुमार वर्मा निदेशक विस्तार सेवाएं इ. गा. वी. वी. रायपुर के निर्देशानुसार एवं डॉ संदीप शर्मा केन्द्र प्रमुख के सफल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योजना प्रभारी डॉ सी पी राहंगडाले द्वारा बताया गया की देश में तिलहन फसल का रकबा व उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन द्वारा अनेको प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके तहत सरगुजा जिले में भी इस योजना के तहत 3 मॉडल तिलहन ग्राम राजापुर, बामलाया व तेलाइधार का चयन किया गया हैं। चयनित तीनों ग्रामो में कुल 500 एकड़ रकबे में तिलहन फसलों का प्रदर्शन लगाया जाना प्रस्तावित हैं। जिसके तहत खरीफ मौसम में कुल 150 एकड़ रकबे में मूंगफली का प्रदर्शन लगाया जा रहा हैं। इस तरताम्या में कृषि विज्ञान केन्द्र, चलता में चयनित मॉडल ग्रामों के किसानों को मूंगफली उत्पादन की उन्नत तकनीक पर बारे विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से दी गयी। प्रशिक्षण का शुभारंभ केन्द्र प्रमुख डॉ संदीप शर्मा के उपस्थित में किया गया। डॉ संदीप शर्मा ने अपने स्वागत उभोदन में किसानों को सम्भोदित करते हुये कहाँ की बदलते हुये परिवेश में तिलहन फसलों की खेती काफ़ी लाभकारी साबित हो रही हैं क्यूंकि तिलहन फसलों में उत्पादन लागत कम और लाभ अधिक होने के साथ साथ कम पानी एवं उर्वरक की आवश्यकता होती हैं। उक्त प्रशिक्षण का आयोजन योजना प्रभारी डॉ सी पी राहँगडाले के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ प्रदीप लकड़ा, डॉ पुष्पेंद्र सिंह, डॉ सूरज चंद्र पंकज एवं डॉ शमशेर आलम द्वारा मूंगफली उत्पादन तकनीक के अनेको पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी किसान को दी। प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात् 205 किसानों को मूंगफली की उन्नत किस्म K1812 का बीज प्रदर्शन के लिए दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें