Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सीतापुर विधानसभा में समस्या निवारण हेतु जारी किया गया QR CODE,,

Lohit Mandal / Wed, Sep 18, 2024 / Post views : 303

Share:
सरगुजा - सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो एवम जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा, एक क्यू आर कोड लॉन्च किया गया, इस क्यू आर कोड के माध्यम से लोग अपनी समस्या सीधे विभागीय अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं जिससे उसका निराकरण तत्काल किया जा सके,, इस क्यू आर कोड को स्कैन कर, लोग अपनी समस्या सीधे विभागीय अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों तक पहुंचा सकते हैं, आप को बता दें कि कहीं हेडपंप , सड़क,बिजली या किसी को राशन दुकान में समस्या हो रही हो तो वह तत्काल इस कोड को मोबाइल से स्कैन कर अपने समस्या की जानकारी दर्ज करा सकता है,, इसके लिए पीड़ित व्यक्ति को किसी सरकारी अधिकारी या विभाग में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी,, इन सभी बातों को ध्यान में रखकर इस क्यू आर कोड को लॉन्च किया गया है,, इस मौके पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, एसडीएम रवि राही, जन प्रतिनिधियों के साथ सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद थे,, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी ने इसके विषय में जानकारी देते हुए कहा कि,हमारे क्षेत्र की जो छोटी मोटी समस्या होती हैं,जिसके कारण उन्हें समस्या बताने के लिए दर - दर भटकना पड़ता है, और वह अपनी समस्या सम्बन्धित अधिकारियों तक नहीं पहुंचा पाता है, जिससे समस्या यथावत बनी रहती थी, जिसको देखते हुए हमने इसका समाधान निकाला है, अब ग्राम पंचायत में कोई भी समस्या उत्पन होता है,तो तत्काल वहां लगे QR code को स्कैन कर लोग अपनी समस्या सम्बन्धित अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं, इस पर हम सब की निगरानी रहेगी , और समस्या निवारण की जानकारी ली जायेगी,, इससे लोगों को बेवजह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कम समय में उनका काम हो जायेगा,,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें