Lohit Mandal / Wed, Aug 7, 2024 / Post views : 324
अब ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और स्कूल गेम्स में भी 2024-25 में आने वाला है आष्टेडु मर्दानी आष्टेडु आखाड़ा ऑफ भारत के महासचिव व महागुरु राजेश तलमले जी व उनके टीम के द्वारा इस खेल को पूरे भारत में डेवलप किया जा रहा है अब छत्तीसगढ़ में भी आष्टेडु मर्दानी आष्टेडु आखाड़ा संघ के महासचिव अमन गुप्ता व पूरे टीम के द्वारा भी इस खेल को पूरे छत्तीसगढ़ में डेवलप करने के लिए सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में गांधी स्टेडियम स्थित खेलो इंडिया मल्टीपरपज इंडौर हाॅल में 3 व 4 अगस्त को नेशनल ट्रेनिंग सेमिनार और नेशनल रेफरी सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से अलग-अलग मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक व वरिष्ठ खिलाड़ी इस खेल को सीखने के लिए इस सेमिनार आए
इस सेमिनार का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता श्री संजय अम्बष्ट जी के देखरेख में कराया गया साथ ही पूरा सहायता भी किया गया जिससे यह सेमिनार सफलतापूर्वक हो गया
इस सेमिनार में महागुरु राजेश तलमले जी अंबिकापुर आए और इस खेल के बारे में सीखने के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों से प्रशिक्षक व वरिष्ठ खिलाड़ी सम्मिलित हुए जो कि इस प्रकार है- वासी उज्जमान कलीम, एमडी. शराफत, पल्लवी, विकास दोहरे, हेमलाल पनिका, बालकृष्ण देवांगन, भगवान दास, जुगेंदर लकड़ा, विनय सागर लकड़ा, चांदनी पैकरा, दिव्या राजवाड़े, रोनिका तिग्गा, दिव्या केरकेटा, उर्मिला केरकेटा, मायावती राजवाड़े, परमिला राजवाड़े, ओम प्रकाश राजवाड़े, जमुना तिग्गा, अनिता तिग्गा, मंजुकिरण महंत, रंजीता कुजूर, प्रियंका यादव, मायावती एक्का, अक्षशा यादव तुलसी पैकरा, संध्या एक्का, सावित्री, रहीम कुजूर, सामन केरकेट्टा, देवीद कुमार मनहर, राज कुमार कुर्रे, शुभम देवांगन, प्रतीक श्रीवास, अमन महंत, धीरज महंत, विशाल रवि, विकाश रवि, राजदेव यादव एवं अमन गुप्ता व आदि लोग आए खेल के बारे में रेफरशिप के बारे में सिखे ये सभी कोई छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले जैसे सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया जिला, मनेंद्रगढ़ चिरमारी भरतपुर जिला, जशपुर, भिलाईगढ़ सारंगगढ़, बलौदा बाजार , कबीरधाम, गरियाबंद इत्यादी जिलो से प्रशिक्षण एवं खिलाड़ी आए और राष्ट्रीय सेमिनार व राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार को सफल बनाएं
साथ ही महागुरु राजेश तलमले, संजय अंबष्ठ, भरत सिंह सिसौदिया, महापोर डॉ. अजय तिर्की, इरफान सिद्दीकी, अशोक गुप्ता, विशाल गुप्ता सभी का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से पूर्ण सहयोग रहा छत्तीसगढ़ आष्टेडु मर्दानी आष्टेडु आखाड़ा संघ के महासविच अमन गुप्ता ने सभी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया और अब अगले अगामी अगस्त माह में प्रथम छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय आष्टेडु मर्दानी आखाड़ा चैंपियनशिप 2024 होने वाली है।विज्ञापन
विज्ञापन