Lohit Mandal / Sun, Dec 22, 2024 / Post views : 939
समन्वयक धनु यादव विकासखंड स्त्रोत समन्वयक वेदानंद आर्य,आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रिंसिपल तनु सिंह ठाकुर मौजूद रहे
सर्वप्रथम माता सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। किडन गार्डन गार्डन स्कूल की संचालिका सुमन गोयल ने बताया कि 2020 में गोयल किडन गार्डन के स्कूल की शुरुआत की गई थी जहां आज विद्यालय में 250 बच्चों का अध्यापन
कार्य कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को 15 साल की उम्र से पहले कहीं बाहर छात्रावास स्कूल में नहीं भेजना चाहिए हम अभिभावकों की सोच होनी चाहिए कि बच्चों को प्रारंभिक मजबूत नींव के लिए हम अपने पास ही रखकर बच्चों को शिक्षा व अन्य कार्य कर सके ताकि बच्चे का लगाव हम लोगों की प्रति जागृत हो सके अन्यथा बच्चा हमेशा के लिए ही बाहर का हो जाता है ।विकासखंड शिक्षा अधिकारी पैंकरा ने कहा कि बच्चों का बचपन मिट्टी की तरह होता है जिस तरह कुम्हार मिट्टी को किसी भी
तरह का रूप देकर उसे परिवर्तित कर देता है इसी तरह बच्चों का बचपन व प्रारंभिक शिक्षा जिस तरह से हमारे द्वारा दी जावेगी बच्चे इन्हीं बातों को ग्रहण करेंगे बच्चों का बचपन से ही जिस तरह से रूप देना हो उस रूप में ढल जाते हैं ।संकुल समन्वय धनु यादव ने कहा कि गोयल किडन गार्डन स्कूल के बच्चों की पढ़ाई का आकलन मेरे द्वारा करीब से देखा गया है जहां बच्चों को पढ़ाई से लेकर खेल , सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य गतिविधियों को भी कराया जाता है
स्कूल के बच्चों द्वारा आगंतुक अतिथियों का स्वागत गीत गाकर स्वागत किया गया किरण गार्डन स्कूल के डायरेक्टर सुमन गोयल द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गयाविज्ञापन
विज्ञापन