: bjp के युवा नेता शशि पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी युवा कार्यक्रम जिला सलाहकार समिति के सदस्य पद पर केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय ने कि नियुक्त
Lohit Mandal
/
Sat, Feb 17, 2024
/
Post views : 1116
धरंजयगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ के जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा युवा कार्यक्रम जिला सलाहकार समिति रायगढ़ के लिए सदस्य बनाया गया है। नियुक्ति पत्र में कहा है कि केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (ने.यु.के.सं.) से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति (DACYP) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है रायगढ़ जिले से 1 सदस्य के नाम कि आवस्यकता थी क्युकी जिले से 1 ही सदस्य का चयन होता हैं जिसके लिए धरमजयगढ़ से शशि पटेल का नाम पर अंतिम मुहर लगी हैं जिले में युवा विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर मार्गदर्शन, सलाह और नए दृष्टिकोण प्रदान करने में महत्वपूर्ण होगा। शशि पटेल की इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मित्रों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी है।