: सरस्वती शिशु मंदिर सीतापुर में, बड़ी धुमधाम से मनाया गया,,,,
Lohit Mandal
/
Sun, Sep 8, 2024
/
Post views : 293
सरगुजा- सीतापुर विकासखण्ड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा का एक संस्था सरस्वती शिशु मंदिर जो हिन्दू संस्कृति व संस्कार को सिखाने वाला संस्था में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 05 सितम्बर 2024 दिन गुरुवार को बालक व बालिकाओं द्वारा जो आयोजन हुआ बहुत ही मनमोहक , प्रेरणादायक , मनोरंजक और आकर्षक रहा ।जिस आयोजन का अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि गोस्वामी जी रहे और सभी दीदियों और आचार्यों जी के द्वारा उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया गया ।
मुख्य अतिथि श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय जी ने नैतिकता , सदाचार एवं चरित्रवान बनने का उपदेश दिया । विशिष्ट अतिथि ने समाज के सभी लोगों को कोई भेद भाव नही होने का संदेश दिया । हम सभी एक ही शरीर के विभिन्न अंग है ।
वर्षा दीदी के द्वारा आत्मीयता से भरा हुआ दिल की गहराइयों को छू लेने वाला आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति का घोषणा किया गया ।