Lohit Mandal / Sun, May 26, 2024 / Post views : 721
सरगुजा/सीतापुर - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश सचिव तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप की पूजा अर्चना के साथ हुआ। और अत्यंत सद्भावना पूर्ण
वातावरण में माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल रौनियार की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता के मुख्य आतिथ्य तथा प्रदेश सचिव मनोहर गुप्ता के
विशिष्ट आतिथ्य एवं प्रदेश रौनियार युवा अध्यक्ष राघवेन्द्र गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होता रहा।
इसी तारतम्य में सीतापुर इकाई के सदस्यों ने आमंत्रित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात उद्बोधन का दौर शुरू हुआ।
जहां युवा एवं उर्जावान प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि हमारे समाज की विडंबना है कि लोग एक दूसरे का सहयोग करने के बजाय उसकी बुराई व अहित करने के लिए तैयार होते हैं।
हमें एक दूसरे की बुराई करने से बचना चाहिए और संगठन में ही शक्ति है यह ध्यान में रखना चाहिए उन्होंने कहा संगठन से राजनीतिक बल भी मिलता है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता ने कहा संगठन व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कई इकाइयों में संगठित होकर किए गए आर्थिक उपलब्धियों एवं सामाजिक कार्यों पर भी प्रकाश डाला।
वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गोपाल रौनियार ने अपने संबोधन में संगठन क्यों होना चाहिए ?कैसा होना चाहिए? और कैसे संचालित होना चाहिए? इस पर विस्तार से अपनी बात रखते हुए आने वाले दिनों में सीतापुर महर्षि रौनियार इकाई की समृद्धि की कामना करते हुए इकाई के सदस्यों एवं पदाधिकारी में असीम ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।
प्रदेश सचिव श्री मनोहर गुप्ता ने इकाई के सामने अपना अनुभव साझा किया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में महर्षि कश्यप रौनियार इकाई सीतापुर के अध्यक्ष के रूप में अनेश्वर गुप्ता ने शपथ लिया। वहीं शेष पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने पद की शपथ ली।
तथा सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में ही महिलाओं एवं युवा समूह के भी पदाधिकारियों का चयन किया गया और उन्हें शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में इकाई के सदस्यों का उत्साह और उपस्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सीतापुर से एक जिलाध्यक्ष की मांग की जहां सर्वसम्मति संजय गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया गया जिन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा 3 महीने के लिए कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन सीतापुर रौनियार इकाई के संरक्षक श्री कृष्ण गुप्ता के द्वारा किया गया।
सीतापुर छत्तीसगढ़ से सुनील गुप्ता की रिपोर्टविज्ञापन
विज्ञापन