: जसपुर जिला के नन्हीं भूमिका का होगा एम्स में इलाज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश"
Lohit Mandal
/
Sat, Jan 13, 2024
/
Post views : 926
"नन्हीं भूमिका का होगा एम्स में इलाज
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश"
जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र के दुलदुला के किसान श्री रमेश मरावी अपनी डेढ़ साल की बिटिया भूमिका को लेकर आज मुख्यमंत्री जी से मिले। श्री साय को रमेश मरावी ने अपनी परेशानी बताई कि जन्म से ही उनकी बच्ची के ब्रेन नर्व में दबाव की वजह से उसका विकास बाधित है। उसका शारीरिक मूवमेंट भी सीमित है और झटके भी आते हैं।
बच्ची की तकलीफ देख संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स में बच्ची के त्वरित इलाज की व्यवस्था के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। तुरंत मिली मदद के लिए भूमिका के माता पिता ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।