: युवा सेना के द्वारा रेस्क्यू कर एक गाय की बचाई जान ,,,
Lohit Mandal
/
Mon, Aug 19, 2024
/
Post views : 2295
सरगुजा- मैनपाट के सारुजोबा पहाड़ के खाई में एक गाय गिर गई थी और जैसे ही इसकी जानकारी युवा सेना टीम को मिली युवा सेना टीम ने तत्काल उस गाय को बचाने के लिए सारूजोबा पहाड़ पर गई जहां पर देखा गया,
गाय पूरी तरह से जंगल के खाई में फंस चुकी थी और गाय का निकल पाना बिल्कुल मुश्किल ही था क्योंकी खाई से बहार निकलने का कोई रास्ता ही नहीं था और गाय पूरी तरह से घायल हो चुकी थी उसको देखते हुए युवा सेना की टीम ने पशु चिकित्सक को अपने साथ लेकर आए तथा गाय का उपचार कराकर रेस्क्यू कर गाय को खाई से सकुशल बहार निकालने में सफ़लता पाई।