सरगुजा - सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी ने नगर पंचायत सीतापुर में लाखों रुपए की राशि के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया,,
इस भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक जी के साथ बीजेपी मंडल अध्यक्ष,नगरपंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद गण और भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ स्थानीय नागरिक मौजूद रहे,,
विधायक जी सीतापुर नगरपंचायत के केसला वार्ड में,जयस्तंभ चौक बाजार डांड में,वार्ड नंबर 14, वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 5,वार्ड नंबर 2 में सी सी रोड निर्माण, नाली निर्माण जैसे 31 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया,,
साथ ही सीतापुर कंवर समाज भवन के प्रथम तल सामुदायिक भवन का भी भूमि पूजन किया,,
यह सभी कार्य
अघोसंरचना मद 149.89 लाख रुपए
और 15 वें वित्त आयोग मद 70.50 लाख
कुल रुपए 220.47 लाख रुपए से किया जाएगा,,
इसके उपरांत सीतापुर विधायक ग्राम पंचायत सोनतराई में अटल चौक के पास एक रोड निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया,,