: हॉट सीट सेदम से पालू गुप्ता बने बीडीसी, समर्थक हुए उत्साहित,,,
Lohit Mandal
/
Mon, Feb 24, 2025
/
Post views : 1890
सरगुजा - बतौली जनपद पंचायत की हाट सीट क्षेत्र क्रमांक 8 सेदम से प्रदीप गुप्ता (पालु भैया) 58 वोटों से विजयी हुए
जनपद सदस्य बनते ही प्रदीप गुप्ता के समर्थकों में खुशी का माहौल है सभी जीत की पल में एक साथ विजयी प्रत्यासी पालु भैया का स्वागत धूम धड़का के साथ किया गया
गौरतलब है कि हॉट सीट सेदम से जनपद सदस्य बनने 12 लोगों ने अपना किस्मत अजमाया था जिन्हें पीछे छोड़ पालु भैया द्वारा 58 मतों से विजयी घोषित हुए।
दुबारा बीडीसी बनने पर प्रदीप गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले मैं सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करता हु और कहा कि मुझे जो मौका दिया गया है मै उसका पूरा सम्मान करता हूं मेरा पहला प्राथमिकता क्षेत्र में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। पूरे क्षेत्र में कार्य कर विकास किया जाएगा