Lohit Mandal / Sun, Dec 8, 2024 / Post views : 858
पूरे राज्य में एक ही ज़िले में पिछड़े वर्ग को आरक्षण मिलेगा। बहुत हुआ तो दो।
वजह है भाजपा सरकार की ओर से आरक्षण के प्रावधानों में किया गया परिवर्तन।
इस बार पिछड़े वर्ग को आरक्षण का जो प्रावधान किया है वह घातक है। ऐसे असंतुलित प्रावधान के बाद पिछड़े वर्ग के लिए कुछ नहीं बचने वाला है।
भाजपा नेता ओमप्रकाश देवांगन जी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पिछड़े वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए जो धन्यवाद दे रहे हैं वह झूठ है।
या तो देवांगन जी धूर्तता में जनता को ठग रहे हैं या फिर वे अपनी ही पार्टी की चाल को समझ नहीं पा रहे हैं।
अगर पिछड़े वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा तो कुल आरक्षण 96 प्रतिशत हो जाएगा। जबकि भाजपा बार बार कह रही है कि आरक्षण सीमा 50 प्रतिशत ही रखा जाएगा।
समझ लीजिए, जिस राज्य में आधी आबादी पिछड़े वर्ग की है, वहां भाजपा उन्हें ही ठग रही है।विज्ञापन
विज्ञापन