: पत्थलगांव में कांग्रेस के उर्वशी सिंह को दिख रहा जमीनी समर्थन...नगर विकास के वादों के बीच उतरी कांग्रेस प्रत्याशी, व्यपारियों, किसानों और मजदूरों में उत्साह*
Lohit Mandal
/
Sat, Feb 8, 2025
/
Post views : 2185
पत्थलगांव:- पत्थलगांव नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी उर्वशी सिंह को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस की मजबूत पकड़ और जमीनी स्तर पर बढ़ते प्रभाव से साफ हो गया है कि इस बार चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़ा जाएगा, न कि आभासी हवा में उड़ा दिए जाने वाले वादों पर। बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशियों की स्थिति केवल प्रचार तक ही सीमित दिख रही है, जबकि कांग्रेस का अभियान जन-जन तक पहुंच चुका है।
जनता में कांग्रेस के प्रति दिख रहा विश्वास, विरोधियों की हवा हो रही धीमी
पत्थलगांव की जनता अब जमीनी हकीकत को समझ चुकी है। कांग्रेस के वादे व्यापारी, किसान, मजदूर और युवा वर्ग को सीधे लाभ पहुंचाने वाले हैं, यही वजह है कि इन सभी वर्गों का समर्थन उर्वशी सिंह को मिल रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी केवल आभासी हवा बना रहे हैं , जब कि कांग्रेस का अभियान वास्तविक मुद्दों पर आधारित है।