Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: उर्वशी सिंह के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी की आपत्ति खारिज , उर्वशी सिंह का नामांकन वैध ,,

Lohit Mandal / Thu, Jan 30, 2025 / Post views : 780

Share:
मयंक रोहिला/पत्थलगांव:-भाजपा की आपत्ति खारिज होने के बाद कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है गौरतलब है कि स्कूटनी के दिन आखिरी दौर पर भाजपा प्रत्याशी संगीता सिंह द्वारा उर्वशी सिंह के जाति प्रमाण पत्र पर आपत्ति दर्ज की गई कि इनका जाति मध्यप्रदेश का है जिसके बाद आज इस मामले की सुनवाई की तारीख नियत की गई थी जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा दोनों पक्ष के सवाल जवाब सुनते हुए सभी कागजातों को लेकर विचार किया गया जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी तथ्यों को सुनते हुए जानते हुए विचार कर फैसला दिया गया जिसमें संगीता ने उर्वशी सिंह के नामांकन के खिलाफ चुनौती दी थी जिस पर फैसला उर्वशी सिंह के पक्ष में आया । वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी देवी सिंह के नामांकन पत्र पर दर्ज भाजपा की आपत्ति को पीठासीन अधिकारी द्वारा खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कांग्रेस ने इस फैसले को सत्य की जीत बताते हुए कहा कि अब वे दोगुने जोश से चुनाव लड़ेंगे । इस दौरान कांग्रेस की तरफ से शेखर त्रिपाठी ,अधिवक्ताद्वय ज्ञान शर्मा एस डी बैरागी , गोविंद अग्रवाल , मनोज तिवारी,महेंद्र अग्रवाल, शिशिर सिंह, अतुल त्रिपाठी, निशामुद्दीन, सतीश अग्रवाल अंकित शर्मा, मयंक रोहिला ,किशोर यादव, इस्माइल खान , अशोक गुप्ता,मनोज अग्रवाल बिट्टू, राजू गुप्ता , संजय तिवारी, अनमोल भगत, डिस्को, विजय तिर्की, अजयदान बड़ा, लक्ष्मी बड़ा, रवि खूंटियां , यम सिदार,मोनू सिंह, लाला सिंह भी मौजूद रहे । गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा 2012 में छत्तीसगढ़ शासन से जारी जाति प्रमाण पत्र पेश करने के बाद पीठासीन अधिकारी ने भाजपा की आपत्ति को अस्वीकार कर दिया। इस फैसले के तुरंत बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्यमेव जयते के नारे लगाए और इसे न्याय की जीत बताया। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने भी कहा कि यह फैसला कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला है और अब पूरी ताकत से चुनाव प्रचार कर पार्टी जीत की राह पर अग्रसर होगी इस फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकताओं ने जमकर जश्न मनाया और पार्टी के प्रति जमकर नारे लगाए

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें