Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: *भाजपा मंडल बतौली के अध्यक्ष बने आशीष गुप्ता*

Lohit Mandal / Sat, Dec 21, 2024 / Post views : 661

Share:
सरगुजा - भारतीय जनता पार्टी मंडल बतौली के अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता को बनाया गया है जिसकी आधिकारिक घोषणा आज बतौली भाजपा बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष व बतौली मंडल के चुनाव प्रभारी राजेंद्र जायसवाल के द्वारा किया गया और नए भाजपा मंडल अध्यक्ष को भाजपा संगठन के नए दायित्व के निर्वहन हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस दौरान भाजपा मंडल के बैठक को नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि भाजपा संगठन द्वारा जो दायित्व मुझे सौंपी गई है उसे मै पूरी निष्ठा व कर्तव्यों के साथ निर्वहन करूंगा साथ ही पूरी जिम्मेदारी के साथ सभी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों के अपने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की कार्य नीति को सबके सहमति से आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा । इस दौरान मंच में उपस्थित सभी लोग अपना अपना व्यक्तव्यों से बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया। साथ ही भाजपा मंडल बतौली में अपनी दस वर्ष के कार्यकाल के अंतिम दिन वर्तमान मंडल अध्यक्ष रज्जू राम ने सभा को संबोधित करते हुए भाउक हो गए साथ ही अपने कार्यकाल में पार्टी के कार्यों का अच्छे से निर्वहन करने में साथ दिए सभी छोटे बड़े कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया गया साथ ही भाजपा के एजेंडा को जन जन तक पहुंचाने सभी लोगों को मिलकर संगठन को मजबूत करने की भी बात कही गई। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह, महेश जायसवाल, हरिगुप्ता, अंकित तिर्की, बसंत सिंह, जितेश्वर पाठक, सरोज गुप्ता, कलमू लकड़ा, अनिमेष अग्रवाल, राजेंद्र पैंकरा, पूनम गुप्ता, विशाल गुप्ता,लीलू यादव,संजय यादव, नवीन गुप्ता,ग्रामीण जनों सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें