Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: तुमरेल, थाना पामेड़, जिला बीजापु तुमरेल के जंगलों से माओवादियों के IED बनाने की सामग्री एवं उपकरण बरामद l

Lohit Mandal / Fri, Jan 31, 2025 / Post views : 890

Share:
तुमरेल, थाना पामेड़, जिला बीजापु तुमरेल के जंगलों से माओवादियों के IED बनाने की सामग्री एवं उपकरण बरामद l जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना पामेड़ क्षेत्रान्तर्गत नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के बाद से चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 29/01/2024 को कोबरा 204, 208 और 210 की संयुक्त टीम तुमरेल की ओर अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान दिनांक 30/01/2025 को संयुक्त टीम के द्वारा तुमरेल के जंगल में माओवादियों के द्वारा बड़े चट्टानों के बीच में छुपा कर रखे गए IED बनाने के उपकरण और माओवादी संगठन का सामग्री बरामद किया गया। सुरक्षा पार्टी द्वारा डम्प में 10 क्विंटल यूरिया, IED बनाने की सामग्री, डेटोनेटर, माओवादी काली वर्दी एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया। कैम्प स्थापना के बाद से क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध अभियान तेज किया गया है। इसके पूर्व में कोमटपल्ली में माआवेादियों का डम्प बरामद किया गया था, जिसमें बीजीएल एवं हथियार बनाने की सामग्री एवं अन्य उपकरण बरामद किये गये थे। सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद सामग्री को सुरक्षित नष्ट किया गया है। क्षेत्र में लगातार गश्त सर्चिंग की कार्यवाही जारी है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें