Lohit Mandal / Fri, Mar 21, 2025 / Post views : 603
*कांकेर DRG के साथ BSF जवानों की संयुक्त कार्यवाही।
श्री सुन्दरराज पी.(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, श्री अमित तुकाराम कामले (भा.पु.से.) उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, श्री विपुल मोहन बाला उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर कन्हारगांव (भानुप्रतापपुर) के मार्गर्दान, श्री आई.के. एलिसेला (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देान में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त टीम दिनांक 18.03.2025 को कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुये थे। नक्सल गस्त सर्चिंग के दौरान
दिनांक 20.03.2025 के प्रातः 10ः00 बजे लगभग थाना छोटेबेठिया के ग्राम कुरूषनार के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुआ। पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल का सर्चिंग करने पर घटना स्थल से:-
* 04 माओवादी (03 पुरूष, 01 महिला) के शव बरामद
* लोकेश हेमला कंपनी नंबर-05 सदस्य ईनाम 08 लाख रूपये
* जगत उर्फ गगन प्लाटून नम्बर 17/ किसकोड़ो एलओएस सदस्य ईनाम 02 लाख रूपये
* 01 अज्ञात पुरूष, 01 अज्ञात महिला माओवादी की शिनाख्त कार्यवाही की जा रही है।
* लोकेश हेमला के उपर हत्या व अन्य गंभीर 06 अपराध दर्ज है।
* बरामद हथियार व अन्य नक्सली समाग्री-
* एसएलआर - 01 नग, मैग्जीन-01 नग।
* 303 रायफल - 01 नग, राउण्ड - 09 नग।
* 12 बोर - 01 नग
* बीजीएल - 01 नग, सेल- 03 नग।
* देशी कट्टा - 01 नग, राउण्ड- 07 नग।
* नक्सली पोच व पिट्ठू
नक्सली साहित्य भारी मात्रा में अन्य दौनिक उपयोग की नक्सली सामग्री बरामद किया गया। Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Bastar Police NARAYANPUR POLICEविज्ञापन
विज्ञापन