Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: नक्सलियों के शहीद सप्ताह आयोजन को दंतेवाड़ा डीआरजी बस्तर फाइटर के जवानों ने किया नाकाम डीआरजी बस्तर फ़ाईटर्स के जवानों ने ध्वस्त किया नक्सल स्मारक।

Lohit Mandal / Mon, Jul 29, 2024 / Post views : 756

Share:
छत्तीसगढ़ हर साल 28 जुलाई से 03 अगस्त तक नक्सली मनाते है मारे गये नक्सली साथियों की याद में नक्सल शहीद स्मृति सप्ताह थाना बारसूर क्षेत्र के ग्राम कोसलनार मंगनार में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना व कोसलनार क्षेत्र में शहीद सप्ताह पर आयोजन किए जाने की आसूचना पर डीआरजी बस्तर फाइटर्स नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान चलाया गया। महाराष्ट्र के थाना गड़चिरोली अंतर्गत पूर्व में मारे गये माओवादी कंपनी कमांडर सतीश के याद में बनाया गया स्मारक एवम नक्सलियों के द्वारा कोसलनार में शहीद सप्ताह पर आयोजन किया जाना था श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. (भापुसे), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भापुसे) एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री विकासकठेरिया सर जी के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (भापुसे),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) नक्सल आप्स अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री राम कुमार बर्मन (रापुसे) के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् दंतेवाड़ा के थाना बारसूर क्षेत्र के ग्राम कोसलनार मंगनार और कुवेम के आसपास डीवीसीएम मुरली व हेमलालके साथ 20 से 25 नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना व ग्राम कोसलनार में शहीद सप्ताह पर आयोजन करने की आसूचना पर दंतेवाड़ा से नक्सल गस्त सर्च अभियान हेतु डीआरजी बस्तर फ़ाईटर्स के जवान रवाना हुए थे। गश्त सर्चिंग के दौरान फोर्स को कोसलनार ग्राम के उत्तर दिशा में टेंट व नक्सल स्मारक दिखाई दिया जिसे माओवादियों द्वारा पूर्व में मारे गये माओवादी सतीश के याद में बनाया गया था एवम उसके चारों ओर आयोजन के लिए तयारी की गई थी जवानों द्वारा आसपास सघन सर्च किया व नक्सल स्मारक को ध्वस्त किया गया और सर्च करते हुऐ डीआरजी बस्तरफाइटर की टीम वापस हुई ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें