Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: नक्सली ढेर पश्चिम बस्तर डिवीजन नेशनल पार्क एरिया कमेटी के प्लाटून नम्बर 02 का कमाण्डर, DVCM रैनु हेमला, PPCM ज्योति ताती सहित कुल 05 हार्डकोर माओवादियों के शव बंदेपारा-कोरंजेड मुठभेड़ में बरामद हुये।

Lohit Mandal / Wed, Jan 15, 2025 / Post views : 1416

Share:
पाश्चिम बस्तर मुठभेड़ में मारे गयें माओवादियों की शिनाख्तगी पश्चिम बस्तर डिवीजन नेशनल पार्क एरिया कमेटी DVCM प्लाटून नम्बर 02 कमाण्डर रैनु हेमला, मद्देड एरिया कमेटी प्लाटून नंबर 11 PPCM, ज्योति ताती, मिलिशया प्लाटून कमांडर रमेश एचाम, मिलिशिया प्लाटून सदस्य रमेश मिच्चा के रूप में हुई। 🔶 मारे गयें माओवादियों में कुल 15.00 लाख के ईनामी हार्डकोर माओवादी शामिल । 🔶 मुठभेड़ स्थल से 01 नग एलएलआर, 01 नग 12 Bore, 02 नग Single Shot, 01 नग BGL Launcher, 01 नग Country made gun (Bharmar) सहित भारी मात्रा कारतुस में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दवाईया, माओवादी वर्दी एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद। ⚫ पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में दिनांक 11/01/2025 को डीआरजी बीजापुर पार्टी थाना मद्देड क्षेत्रान्तर्गत नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर बंदेपारा-कोरंजेड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। ⚫ अभियान के दौरान दिनांक 12.01.2025 के प्रातः लगभग 08:00 बजे ग्राम बंदेपारा-कोरंजेड़ के मध्य जंगल पहाड़ में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम 3-4 बजे तक रूक-रूक कर चलती रही । ⚫ मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर वर्दीधारी 02 महिला एवं 03 पुरूष कुल 05 हार्डकोर माओवादियों का शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुआ । ⚫ मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों का नाम व पदः- 01. रैनु हेमला(DVCM, प्लाटून नम्बर 02 कमाण्डर) उम्र 30 वर्ष निवासी सावनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर, ईनामी 08 लाख । 02. ज्योति ताती, मद्देड़ एरिया कमेटी, प्लाटून नम्बर 11 PPCM , निवासी तोड़का थाना गंगालूर जिला बीजापुर ईनाम 05.00 लाख रूपये 03. रमेश एचाम (मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर) नेशनल पार्क एरिया कमेटी, उम्र 28 वर्ष, निवासी बंदेपारा थाना मद्देड, जिला बीजापुर, ईनाम 01.00 लाख रूपये 04. रमेश मिच्चा (मिलिशिया प्लाटून सदस्य) नेशनल पार्क एरिया कमेटी पिता नीला उम्र 22 वर्ष निवासी बंदेपारा थाना मद्देड़ जिला बीजापुर ईनाम – पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ की ओर से 20.00 हजार का ईनाम उद्घोषित 05. अज्ञात वर्दीधारी महिला माओवादी शिनाख्तगी शेष है l ⚫ बरामद हथियार व नक्सल अन्य सामग्री का विवरणः- 01.01 नग एसएलआर, 03 मैग्जीन 52 राउण्ड 02. 01 नग 12 बोर, 14 राउण्ड 03. 01 नग बीजीएल लांचर, 08 सेल 04. 01 नग 315 रायफल, 15 राउण्ड 05. 01 नग .22 रायफल 06. 01 नग भरमार बंदूक 07. भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोगी सामान बरामद। ⚫ पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत दिनों में कुल 13 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये, माओवादियों के तमाम साजिश एवं कायराना हरकतों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें