: दन्तेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 02 महिला नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Lohit Mandal
/
Mon, Jul 29, 2024
/
Post views : 695
दन्तेवाड़ा पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान ने जीता जनता का विश्वास।
दोनों महिला नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत हुर्रेपाल आरपीसी में थे सक्रिय।
छत्तीसगढ़ शासन के ‘‘नक्सल उन्मूलन एवं नक्सल पुनर्वास नीति’’ के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना का हो रहा व्यापक प्रचार-प्रसार।
जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री विकास कठेरिया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गॉव-गॉव तक किया जा रहा है, साथ ही नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल गस्त सर्चिंग में वृद्वि हुई है जिसके परिणाम स्वरूप यह बदलाव माओवादी कैडर में दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में माओवादी कैडरो का आत्मसमर्पण देखने को मिल रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत क्रमशः
1. *हुर्रेपाल आरपीसी केएएमएस (क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन) सदस्य श्रीमती मासे कुंजाम पति बुधराम कुंजाम उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिमेनार कुंजामपारा* एवं
2. *हुर्रेपाल आरपीसी केएएमएस (क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन) सदस्य श्रीमती जुग्गो ओयाम पति मंगल ओयाम उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिमेनार ओयामपारा थाना मिरतुर* जिला बीजापुर ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत दिनांक 26.07.2024 को पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री विकास कठेरिया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), श्री अनिल कुमार प्रसाद कमाण्डेंट 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ, श्री पवित्रा चक्रवर्ती द्वितीय कमान अधिकारी 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया।
उक्त महिला माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में 230वीं वाहिनी आसूचना शाखा सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।
आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 25,000 रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलायी जाने वाली अन्य सुविधायें मुहैया कराई जाएंगी।
लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 190 ईनामी सहित कुल 853 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके है