Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: जिला सुखमा मे चार इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पर्ण सक्रिय 02 महिला हार्डकोर माओवादी सहित 04 हार्डकोर माओवादियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण।*

Lohit Mandal / Thu, Jul 18, 2024 / Post views : 1019

Share:
*जिला सुकमा *छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘ नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से किया गया आत्मसमर्पण।* *आत्मसमर्पित महिला माओवादी लगभग 14 वर्ष एवं पुरूष माओवादी क्रमशः लगभग 14- 15 वर्षाें से माओवादी संगठन में सक्रिय रहकर कई बड़ी-बड़ी माओवादी घटनाओं में रहे है शामिल।* 🟦 *छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा पदों के अनुरूप आत्मसमर्पित माओवादियों पर क्रमशः सीवायपीसी पर 08, दो पर 05-05 लाख एवं अन्य एक पर 02 लाख कुल 20 लाख रूपये का घोषित है ईनाम।* 🟦 *आत्मसमर्पित माओवादी क्रमशः कम्पनी नम्बर 10 प्लाटून ‘‘ए’’ डिप्टी कमाण्डर/सेक्शन ‘‘ए’’ डिप्टी कमाण्डर, प्लाटून नंबर 30 का पीपीसीएम, दक्षिण बस्तर डिवीजन टेक्निकल सदस्या/एसीएम एवं महाराष्ट्र (गढ़चरोली डिवीजन अन्तर्गत) भामरागढ़ एरिया कमेटी/ सीएनएम पार्टी सदस्या के पदों पर रहे है सक्रिय।* 🟦 *माओवादियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में विशेष आसूचना शाखा, जिला पुलिस बल, डीआरजी जिला सुकमा एवं 02 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है।* 🟩 *जिला सुकमा में श्री सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), श्री कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, श्री सूरजपाल वर्मा, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा, श्री आंनद सिंह राजपुरोहित, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्ग-दर्शन एवं श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, श्री रति कान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट 02 वाहिनी सीआरपीएफ, श्री पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, 02 वाहिनी सीआरपीएफ के निर्देशन तथा श्री निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स जिला सुकमा, श्री अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, श्री आकाश राव गिरेपूंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर गढ़चिरोली डिवीजन, माड़ डिवीजन एवं दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय सदस्य 02 महिला सहित 04 माओवादी जो क्रमश: 01. कैलाश उर्फ कवासी देवा पिता हिड़मा (कम्पनी नम्बर 10 प्लाटून ‘‘ए’’ डिप्टी कमाण्डर/सेक्शन ‘‘ए’’ डिप्टी कमाण्डर, ईनामी 08 लाख रूपये) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी पामलूर थाना किस्टाराम, 02. वंजाम हड़मा उर्फ सुनील पिता देवा (प्लाटून नंबर 30 का पीपीसीएम, ईनामी 05 लाख रूपये), उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी बडे गोंदपल्ली थाना गादीरास, 03. सुक्की मड़कम पिता केसा (दक्षिण बस्तर डिवीजन टेक्निकल टीम सदस्या/एसीएम, ईनामी 05 लाख रूपये) उम्र लगभग 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी पामलूर थाना किस्टाराम, एवं 04. रव्वा देवे पिता रव्वा देवा (महाराष्ट्र गढ़चरोली भामरागढ़ एरिया कमेटी/पार्टी सदस्या, ईनामी 02 लाख रूपये) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी बड़ेसट्टी दुरमा थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा (छ0ग0) के द्वारा आज दिनांक 16.07.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, श्री रति कान्त बेहेरा कमाण्डेन्ट 02 वाहिनी सीआरपीएफ एवं श्री निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रूपये प्रदाय किया गया।* ◾ *सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे* 🔻 *आत्मसमर्पित माओवादियों का विवरण:-* *🔷(01) कैलाश उर्फ कवासी देवा पिता हिड़मा जाति मुरिया निवासी पामलूर थाना किस्टाराम (कम्पनी नम्बर 10 प्लाटून ‘‘ए’’ डिप्टी कमाण्डर/सेक्शन ‘‘ए’’ डिप्टी कमाण्डर, ईनामी 08 लाख रूपये)।* *नक्सल संगठन में कार्यावधि:-* ◾ वर्ष 2008 से 2009 तक ग्राम पामलूर बाल संघम सदस्य। ◾वर्ष 2010 माह अक्टूबर तक बड़ेकेड़वाल कृषि शाखा सदस्य। ◾वर्ष 2010 माह नवम्बर से 2011 माह जुलई तक एलमागुण्डा एलओएस सदस्य। ◾धारित हथियार - 12 बोर। ◾वर्ष 2011 माह अगस्त से 2014 माह फरवरी तक सीसीएम सोनू दादा का गार्ड/पार्टी सदस्य। धारित हथियार-इंसास। ◾वर्ष 2014 माह मार्च से 2024 माह अप्रैल तक दक्षिण गढ़चिरोली कम्पनी नम्बर 10, प्लाटून ‘‘ए’’ डिप्टी कमाण्डर/सेक्शन ‘‘ए’’ का कमाण्डर। धारित हथि0 - टावर हथियार (एके 47 के बराबर रेंज है।) 🔻 *घटना/गतिविधियां का विवरण जिसमें शामिल रहा:* ◾वर्ष 2024 में महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के बीच ग्राम मुसपर्ची (महाराष्ट्र) के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। ◾ वर्ष 2014 में ग्राम भमरागढ से ग्राम सुरजगढ़ (महाराष्ट्र) नक्सली पर्टी डेरा बदली करने दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल था। ◾ वर्ष 2017 में ग्राम नईगुण्डा के बीच जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। ♦️ *(02) वंजाम हड़मा उर्फ सुनील पिता देवा निवासी बडे गोंदपल्ली थाना गादीरास (प्लाटून नंबर 30 का पीपीसीएम, ईनामी 05 लाख रूपये)* *नक्सल संगठन में कार्यावधिः-* ◾ वर्ष 2009 - 2014 माह मई तक गोंदपल्ली आरपीसी बाल संगम सदस्य। ◾वर्ष 2014 माह जुलाई - 2016 तक दुब्बाटोटा जनमिलिशिया सदस्य। ◾वर्ष 2017 माह जनवरी से 2017 माह जुलाई तक केरलापाल एरिया कमाण्ड इन चीफ रवा रविन्द्र का सुरक्षा गार्डं। ◾ वर्ष 2017 माह अगस्तर से 2023 माह दिसम्बर तक प्लाटून नंबर 30 का पार्टी सदस्य। ◾ वर्ष 2024 माह जनवरी से अब तक प्लाटून नंबर 30 का पीपीसीएम। घटना/गतिविधियां का विवरण जिसमें शामिल रही:- ◾ वर्ष 2019 में गोण्डेरास पेरमापारा में नक्सली डेरा में फायरिंग की घटना में शामिल रहा। ◾ वर्ष 2018 में बड़ेसेट्टी माडोमपारा में नक्सली डेरा में फायरिंग की घटना में शामिल रहा। ◾ वर्ष 2017 मे कोण्डूसपारा में मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा। 🔷 *(03) सुक्की मड़कम पिता केसा निवासी पामलूर थाना किस्टाराम (दक्षिण बस्तर डिवीजन टेक्निकल टीम सदस्या/एसीएम, ईनामी 05 लाख रूपये)* *नक्सल संगठन में कार्यावधि:-* ◾ वर्ष 2010 माह जुलाई से 2010 माह दिसम्बर तक ग्राम पामलूर केएमएस सदस्या। ◾ वर्ष 2010 से दक्षिण बस्तर डीवीजन टेक्निकल टीम दल सदस्या। ◾वर्ष 2011 से 2018 माह नवम्बर तक दक्षिण बस्तर डीवीजन टेक्निकल टीम पार्टी सदस्या। ◾ वर्ष 2018 माह दिसम्बर से अब तक दक्षिण बस्तर डीवीजन टेक्निकल टीम डिप्टी कमाण्डर/एसीएम। (04) रव्वा देवे पिता रव्वा देवा निवासी बड़ेसट्टी दुरमा थाना फुलबगड़ी (महाराष्ट्र गढ़चरोली भामरागढ़ एरिया कमेटी/पार्टी सदस्या, ईनामी 02 लाख रूपये) *नक्सल संगठन में कार्यावधि:-* ◾ वर्ष 2014 से 2017 तक केरलापाल एरिया कमेटी दल सदस्या। ◾ वर्ष 2018 से अब तक गढ़चिरोली भमरागढ़ (महाराष्ट्र) एरिया कमेटी सीएनएम सदस्या। *--00--*

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें