Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक, फर्जी तरीके से बनवाया था मतदाता परिचय पत्र, जूटमिल पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा रिमांड पर

Lohit Mandal / Sun, Apr 27, 2025 / Post views : 707

Share:
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP रायगढ़, 27 अप्रैल 2025 । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध रूप से रह रहे नागरिकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को आज सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिन्होंने भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना अवैध रूप से मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तस्दीक के लिए अपनी टीम के साथ ग्राम कोडातराई में दबिश दी। पूछताछ में पता चला कि अर्निश शेख और ईफ्तिखार शेख पाकिस्तानी नागरिक हैं। मौके पर वीजा, पासपोर्ट, मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों की जांच की गई। जाँच में पाया गया की पासपोर्ट पाकिस्तान का हे एवं वीजा एलटीवी प्रकार का है और वैध हे किंतु दोनों के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के फॉर्म नंबर 06 में गलत जानकारी देकर फर्जी मतदान परिचय तथा अन्य दस्तावेज तैयार कराना पाया गया । आरोपित ईफ्तिखार शेख और अर्मिश शेख के विरूद्ध थाना जूटमिल में अप.क्र. 152/2025 धारा 199,200,419,467,468,34 भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव, उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, मोहम्मद दिलदार कुरैशी, आरक्षक सुशील यादव और नरेश रजक की अहम भूमिका रही है। प्रकरण की आगे जांच जारी है, इसके साथ ही सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत इसी प्रकार की जांच जारी है । नाम आरोपीगण 1. इफ्तिखार शेख पिता याकूब शेख उम्र 29 वर्ष 2. अर्मिश शेख पति मो. ईकबाल 25 वर्ष दोनों निवासी लांडी, कराची, पाकिस्तान #Pakistan हाल मुकाम कोड़ातराई थाना जूटमिल रायगढ जिला रायगढ़ (छ०ग०)

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें