Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: भारतीय सेना के सम्मान मे निकला सरगुजा पुलिस का तिरंगा यात्रा, नागरिकों को देशभक्ति से किया गया ओतप्रोत*•

Lohit Mandal / Sun, May 18, 2025 / Post views : 750

Share:
सरगुजा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे निकाली गई तिरंगा यात्रा, पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों मे दिखा उत्साह। शहर के प्रमुख चौक चौराहो मे पुलिस टीम द्वारा मोटरसायकल रैली निकालकर देश के सैनिको के अदम्य साहस को किया गया सलाम। सरगुजा पुलिस की देशभक्ति एवं जनसेवा से ओतप्रोत कार्यक्रम से नागरिको मे हुआ देशभक्ति का संचार। आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टोलरेंस नीति और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित कार्यक्रम तिरंगा यात्रा का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे रक्षित केंद्र से पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा मोटरसायकल रैली निकालकर तिरंगा यात्रा की शुरुवात की गई, सरगुजा पुलिस के तिरंगा यात्रा रैली से पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों मे खासा उत्साह देखने को मिला, सरगुजा पुलिस के जवान अपने हाथो मे तिरंगा लिए देश के सुरवीर सैनिको को उनके अदम्य साहस एवं पराक्रम के लिए सम्मान प्रकट किया गया। सरगुजा पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा की शुरुवात रक्षित केंद्र अंबिकापुर से शुरू की गई, जहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से रवाना होकर जयस्तम्भ चौक, पुराना बस स्टैंड, ब्रम्ह रोड, संगम चौक, घड़ी चौक, गाँधी चौक, आकाशवाणी चौक, मिशन चौक, प्रतापपपुर चौक लरंगसांय चौक होते हुए पुनः रक्षित केंद्र पहुंची, सरगुजा पुलिस की देशभक्ति एवं जनसेवा से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा से नागरिको मे देशभक्ति का संचार हुआ एवं भारतीय सैनिको के जज्बे को सलाम किया गया। ⏩ तिरंगा यात्रा के दौरान रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह एवं सरगुजा पुलिस के 75 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें