Lohit Mandal / Sat, Apr 19, 2025 / Post views : 898
जहां बांसाझाल से कदमहुआ
के लिए पीएमजेएसवाई विभाग द्वारा जनमन के तहत 6.600
कि. मी. रोड रोड 399.46 लाख की लागत से बनाया जा रहा था,,
ठेकेदार द्वारा रोड निर्माण कार्य को चालू किया गया था,
जिसमें वह रोड निर्माण के लिए घटिया सामग्री को प्रयोग कर रहा था,
इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा विधायक कार्यालय में विधायक महोदय जी से की थी,,
जिसको लेकर सीतापुर विधायक आज मौके पर जांच हेतु संबंधित अधिकारियों को लेकर पहुंचे ,और जांच में गुणवत्ता हीन सामग्री का प्रयोग करते पाया ,
जिसपर उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य को रोक दिया और निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे रहे मैटेरियल को तत्काल उठा कर हटाने के लिए कहा,
और गुणवत्ता पूर्वक सामग्री का प्रयोग करने के लिए कहा,,
वही इस कारवाही से ग्रामीण काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं,,
वही विधायक महोदय जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इसकी शिकायत आई थी,इस लिए हम निरीक्षण पर पहुंचे थे,
काम को रोक दिया गया है और गुणवत्ता सुधारने के लिए कहा है,,
आगे उन्होंने कहा मेरे विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर लगातार कार्यवाही होगी,
इसलिए काम को पूरी व्यवस्थित तरीके से करे,,विज्ञापन
विज्ञापन