Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: वायुसेना में फ्लाइंग आफिसर के पद पर चयनित होकर गौरव गुप्ता विधानसभा सीतापुर का नाम रौशन किया,

Lohit Mandal / Sat, Jan 25, 2025 / Post views : 833

Share:
सरगुजा/सीतापुर: गुतुरमा निवासी सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अध्ययनरत मेधावी छात्र गौरव कुमार गुप्ता का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। गौरव ने सितंबर 2024 में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने जनवरी 2024 में गुजरात के गांधीनगर में होने वाले एसएसबी इंटरव्यू में भी सफलता हासिल की थी। इस सफलता के बाद बेंगलुरु में उनका मेडिकल टेस्ट किया गया। इसमें पास होने के बाद गौरव का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर किया गया। प्रारंभ से ही पढ़ाई में अव्वल रहे गौरव गुप्ता  सीतापुर के ग्राम गुतुरमा निवासी किसान पिता ईश्वर चंद्र साहू एवं गृहणी सवितांजली साहू के पुत्र हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा केन मेमोरियल स्कूल सूर्यापारा से हुई है। पढ़ाई के दौरान गौरव के अंदर छिपी प्रतिभा को देखते हुए विद्यालय के शिक्षकों ने इन्हें सैनिक स्कूल की तैयारी के लिए प्रेरित किया। शिक्षक से मिली प्रेरणा के बाद गौरव ने सैनिक स्कूल में जाने का मन बना लिया।शिक्षकों के मार्गदर्शन में इन्होंने पूरी लगन और मेहनत के साथ तैयारी शुरू कर दी। आखिरकार इनकी मेहनत रंग लाई और सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं के लिए चयनित हो गए। सैनिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान गौरव ने कक्षा में हमेशा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्कूल में होने वाले भाषण चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भी अव्वल स्थान प्राप्त करते थे। इनकी इस उपलब्धि से माता-पिता एवं पूरा परिवार तथा ग्राम गुतुरमा तथा सीतापुर क्षेत्र के लोग खुद को गौरवांवित  महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें