: आरआई के खिलाफ शिकायत लेकर रायपुर पहुँचा किसानों का प्रतिनिधि मंडल, कांग्रेस नेताओं से मिले किसान, आरआई ताराचंद राठौर पर कार्यवाही की मांग
Lohit Mandal
/
Sun, May 25, 2025
/
Post views : 413
मयंक रोहिला/पत्थलगांव । पत्थलगांव क्षेत्र में हमेशा विवादों में रहने वाला राजस्व निरीक्षक ताराचंद राठौर के खिलाफ केराकछार क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने शिकायत लेकर कांग्रेस नेताओं से मिलकर शिकायत पत्र सौपा है। किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत से मिलकर शिकायत पत्र दिया है। किसानों ने बताया कि केराकछार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ीकला, करमीटिकरा, मिर्जापुर, दिवानुपर , सुसडेगा क्षेत्र के आरआई ताराचंद राठौर के द्वारा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार से लोग काफी परेशान है। अपने पद का दुरुपयोग करते हुए क्षेत्र के किसानों को धमकी देते हुए काम नही करता है। वही उसके द्वारा FIR करने की धमकी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सह कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय, पत्थलगांव विधायक गोमती साय के पास और सुशासन तिहार पत्थलगांव और चराईडाँड़ में आवेदन दिए थे. जिसपर किसी प्रकार की कार्यवाही नही होने पर बीते दिन पत्थलगांव तहसील के सामने धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी परेशानी को प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन बैगर अनुमति का हवाला देते हुए जबरन धरना से उठा दिया गया । इतना नही केराकछार राजस्व निरिक्षक ताराचंद राठौर के द्वारा बोला जाता है उपर से नीचे तक मेरा पहुंच है कोई कुछ नही कर पायगा, ऐसा कह कर पूरे गांव के लोगों के खिलाफ थाना में एफ.आई.आर दर्ज कराने की धमकी दी जाती है, जशपुर जिला मुख्यमंत्री का गृह जिला है ,इसके बाबजूद भ्रष्टाचारी कर्मचारियों पर भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो रही है। कार्यवाही नही होने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
किसानों ने अब कार्यवाही नही होने पर वृहद रूप से धरणा प्रदर्शन करने की बात कह रहे है। किसानों का कहना है कि रायपुर कांग्रेस नेताओं ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा है कि अगर कार्यवाही नही होती है तो सदन में भ्रष्टाचारी आरआई के खिलाफ आवाज उठाऐंगे.