: उत्कृष्ट आवास निर्माण कार्य करने पर सीईओ सीतापुर ने किया हितग्राही को सम्मानित ....
Lohit Mandal
/
Tue, Mar 4, 2025
/
Post views : 1342
सरगुजा- जनपद पंचायत सीतापुर, जिला- सरगुजा (छ.ग.) द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत बमलाया,भवराडांड, केरजू, नावापारा, ढेकीडोली, एवं मुरता में आवास पखवाड़ा का आयोजना किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर स्वीकृत सभी आवास हितग्राहियों को ग्राम पंचायत भवन में समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने की चर्चा के लिये आमंत्रित किया गया था।
आवास पखवाड़ा में उपस्थित सभी आवास हितग्राहियों को समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया जिसमे ग्राम पंचायत बामलाया मे जनपद पंचायत सीईओ अपनी आवास टीम के साथ स्वयं उपस्थित रहे एवं आवास हितग्राही (1) नन्दलाल (2) केन्दीबाई (3) विनोद (4) बच्चन साय (5) केतकी एवं (6) रामलाल को उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु प्रोत्साहन स्वरूप श्रीफल व उपहार भेंट किया गया।