Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी की सुविधा शुरू, गर्भवती माता बहनों को अधिक पैसा देकर करानी पड़ती थी सोनोग्राफी, अब मिली बड़ी राहत,,,

Lohit Mandal / Thu, Mar 14, 2024 / Post views : 955

Share:
सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी की सुविधा शुरू, गर्भवती मात सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने को लेकर विधायक रामकुमार टोप्पो लगातार जोर दे रहे हैं, आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में जीवनदीप समिति द्वारा एक बैठक आयोजित किया गया था, जहां विधायक रामकुमार टोप्पो मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए, इस बैठक में 15 एजेंडाओं को लेकर बात की गई, जिसमें से 14 एजेंडाओं पर स्वीकृति दी गई,, वहीं लंबे समय से जीवनदीप समिति में कार्य कर रहे ,,कर्मचारियों का वेतन को लेकर भी चर्चा की गई, जहां विधायक रामकुमार टोप्पो ने कर्मचारियों की बात को रखते हुए उनके वेतन में अप्रैल माह से 1000 रुपए की वृद्धि करने की स्वीकृति दी, वही सीतापुर क्षेत्र वासियों का लंबे समय से मांग चल रहा था, कि सीतापुर स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी की सुविधा नहीं है जिस कारण यहां की गर्भवती महिलाओं को बाहर अधिक रुपए देकर सोनोग्राफी करानी पड़ती थी, जिसे देखते हुए आज सीतापुर के स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क सोनोग्राफी सुविधा का उद्घाटन विधायक माननीय रामकुमार टोप्पो जी के द्वारा किया गया है साथ ही मरीज के साथ आए हुए परिजनों के लिए कैंटीन की शुरुआत की गई है,, वही विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि, सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए आज से निशुल्क सोनोग्राफी शुरू किया जाएगा जिसमें क्षेत्र की गर्भवती माता- बहने स्वास्थ्य केंद्र आकर अपना निशुल्क सोनोग्राफी करा सकेंगे, साथ ही सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के वार्ड में AC लगाया जाएगा, जिसे गर्मी के दिनों में इलाज कराने आए बच्चे व माताओं को अस्पताल में किसी तरह की समस्या ना हो , वही सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे,,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें