Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सीतापुर---- गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत रासेयो ने मंगरेलगढ़ में चलाया स्वच्छता अभियान,,,

Lohit Mandal / Sat, Oct 5, 2024 / Post views : 688

Share:
सरगुजा--भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली एवं उच्च शिक्षा विभाग रासेयो, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के निर्देशानुसार शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा है के अंतर्गत 2 अक्टूबर 2024 को मंगरेलगढ़ माता की परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा है थीम पर संस्था के प्राचार्य डॉ एस के टोप्पो के मार्गदर्शन एवं डॉ रोहित कुमार बरगाह रासेयो कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक का सतत रूप से स्वच्छता संबंधी विविध कार्यक्रम संचालित किए गए। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम में मंगरेलगढ़ माता की मंदिर पर स्वयंसेवकों द्वारा मंदिर परिसर की साफ सफाई ,मंदिर की पुताई ,परिसर में निर्मित विभिन्न चबूतरा की सफाई, नलकुपोकी सफाई, प्लास्टिक, पॉलिथीन , डिस्पोजल गिलास को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिए । मंदिर परिसर में संचालित संस्कृत विद्यालय, मातृछाया आश्रम के परिसर की साफ सफाई एवं आश्रम के विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ एवं स्वच्छता के महत्व को बताया गया । साथ ही साथ स्वयंसेवकों ने अपना जन्मदिन भी आश्रम के छात्रों के साथ केक काटकर मनाया गया ।इस स्वच्छता कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक सुनील दास, सोनाली लकड़ा एवं वरिष्ठ स्वयंसेवकों में लाल प्रताप सिंह ,नवीन कुमार, प्रभात ,अमित, संदीप ,संतोषी, सुलेमनी, साक्षी सोनी ,करुणा गुप्ता, लेभन्ती ,लालिमा एवं अन्य स्वयंसेवकों का सक्रिय रूप से योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें