Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: दंतेवाड़ा। सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के डीएमएफ/सीएसआर मद में अनियमितता के प्रकरण में संलिप्त 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार

Lohit Mandal / Sat, Feb 1, 2025 / Post views : 1113

Share:
दंतेवाड़ा सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल दंतेवाड़ा की लिखित रिपोर्ट पर की डीएमएफ/ सीएसआर मद में आये राशि 66,75,850/- रू0 के आहरण भुगतान में अनियमितता की जानकारी मिलने पर थाना दंतेवाड़ा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (भापुसे.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन (रापुसे.) के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाडा श्री राहुल उयके के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक श्री धनंजय सिन्हा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा के नेतृत्व में प्रकरण की विवेचना दौरान मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह चौहान के साथ अन्य आरोपी अर्पणा चौहान, सौरभ सुद, मोहम्मद तौसिफ रजा के विरूद्ध पूर्व में वैधानिक कार्यवाही की गई थी। प्रकरण की विवेचना दौरान भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा दंतेवाड़ा के सीनियर मैनेजर निशांत ठाकुर पिता स्व0 रामचन्द्र ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी चितालंका बारसापारा थाना दन्तेवाड़ा, जिला- दन्तेवाड़ा (छ0ग0) एवं सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक कार्यालय दंतेवाड़ा में कार्यरत् एकाउंटेट सहायक सुश्री सुतापा कुन्डू पिता शंकर कुन्डू, उम्र 33 वर्ष, निवासी न्यु मार्केट बचेली, थाना बचेली, जिला दन्तेवाड़ा (छ0ग0) की संलिप्तता पाये जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 01.02.2025 को उक्त दोनो आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है मामले में विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में उनि. किशोर कुमार जोशी, उनि. रामकुमार श्याम, सउनि. सुनिता साहू, सउनि. पंकज धर, मप्रआर 121 डोमनी बघेल व थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। Dantewada police @followers

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें