Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

:  मुख्यमंत्री ने दी बधाई कीर्तिमान रचा दुर्ग के शासकीय अस्पताल ने

Lohit Mandal / Sat, Feb 3, 2024 / Post views : 847

Share:
  छत्तीसगढ़ के दुर्ग का सरकारी जिला अस्पताल अब फिर एक बार सुर्खियों में है,क्योंकि प्रदेश का पहले अस्पताल बन गया है जो एक दिन में 38 डिलीवरी करने का नया कीर्तिमान रचाया हैं, इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल के डॉक्टर को बधाई दी।। दुर्ग के जिला चिकित्सालय के स्त्री रोग विभाग में कुल 15 सिजेरियन प्रसव (सीजर डिलीवरी) एवं 23 नार्मल डिलीवरी की गई है। इस प्रकार एक दिन (24 घण्टे में) कुल 38 डिलीवरी कराई गई है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में डिलीवरी की संख्या अब मेडिकल कॉलेज स्तर के डिलीवरी की संख्या के समकक्ष है,तथा अत्यधिक डिलीवरी से यह प्रदर्शित होता है कि लोग जिला चिकित्सालय दुर्ग के स्त्री रोग विभाग के सेवाओं से संतुस्ट है,आपको बता दे की छत्तीसगढ़ का पहला अस्पताल है जो एक दिन में 38 डिलीवरी का नया कीर्तिमान रचाया है।वही सीएमएचओ जेपी मिश्राम ने बताया कि जिला अस्पताल में पहले से ज्यादा अपडेट अस्पताल को किया जा चुका है, पहले यहां मदर एंड चाइल्ड यूनिट नहीं हुआ करता था,लेकिन अब यहा नया मदर एंड चाइल्ड यूनिट अस्पताल खुल चुका है,इसमें काफी अनुभवी डाक्टर मौजूद है,दुर्ग मदर एंड चाइल्ड यूनिट में दुर्ग के अलावा बेमेतरा,बालोद सहित अन्य जिले से भी मरीज डिलीवरी करने जिला अस्पताल पहुंचते हैं,वही वर्तमान में 15 सिजेरियन डिलीवरी एवं 23 नार्मल डिलीवरी करने का रिकॉर्ड जिला अस्पताल ने दर्ज किया है, ऐसा करने वाला प्रदेश का पहला जिला अस्पताल बन गया है।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें