Lohit Mandal / Sat, Feb 3, 2024 / Post views : 846
दुर्ग के जिला चिकित्सालय के स्त्री रोग विभाग में कुल 15 सिजेरियन प्रसव (सीजर डिलीवरी) एवं 23 नार्मल डिलीवरी की गई है। इस प्रकार एक दिन (24 घण्टे में) कुल 38 डिलीवरी कराई गई है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में डिलीवरी की संख्या अब मेडिकल कॉलेज स्तर के डिलीवरी की संख्या के
समकक्ष है,तथा अत्यधिक डिलीवरी से यह प्रदर्शित होता है कि लोग जिला चिकित्सालय दुर्ग के स्त्री रोग विभाग के सेवाओं से संतुस्ट है,आपको बता दे की छत्तीसगढ़ का पहला अस्पताल है जो एक दिन में 38 डिलीवरी का नया कीर्तिमान रचाया है।वही सीएमएचओ जेपी मिश्राम ने बताया कि जिला अस्पताल में पहले से ज्यादा अपडेट अस्पताल को किया जा चुका है, पहले यहां मदर एंड चाइल्ड यूनिट नहीं हुआ करता था,लेकिन अब यहा नया मदर एंड चाइल्ड यूनिट अस्पताल
खुल चुका है,इसमें काफी अनुभवी डाक्टर मौजूद है,दुर्ग मदर एंड चाइल्ड यूनिट में दुर्ग के अलावा बेमेतरा,बालोद सहित अन्य जिले से भी मरीज डिलीवरी करने जिला अस्पताल पहुंचते हैं,वही वर्तमान में 15 सिजेरियन डिलीवरी एवं 23 नार्मल डिलीवरी करने का रिकॉर्ड जिला अस्पताल ने दर्ज किया है, ऐसा करने वाला प्रदेश का पहला जिला अस्पताल बन गया है।।विज्ञापन
विज्ञापन