सरगुजा /सीतापुर - संस्था C3 के संगवारी परियोजना अंतर्गत बालिका दिवस के उपलक्ष्य में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीतापुर के परिसर में किशोरियों में बाल विवाह एवं बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया , जिसमें विकासखंड के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इनमें चित्रकला में प्रथम स्थान कु. दीपिका मिंज ( शा क उ मा वि सीतापुर), द्वितीय स्थान निरुपमा यादव (सेजेस देवगढ़ ),तृतीय स्थान साक्षी प्रधान (सेजेस देवगढ़), कविता पाठ में प्रथम स्थान कु. मुस्कान (शा क उ मा वि सीतापुर) द्वितीय स्थान कु. करिश्मा एक्का (शा हा सेकेंडरी स्कूल प्रतापगढ़) तृतीय कु.रिया कुशवाहा (सेजेस भूसू), भाषण प्रतियोगिता में प्रथम कु.अनीशा (सेजेस भूसू) द्वितीय कु. काजल प्रधान
( शा हायर सेकेंडरी स्कूल प्रतापगढ़) तृतीय स्थान कु.प्रीति (शा क उ मा वि सीतापुर) ने प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मिथिलेश सिंह सेंगर ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश सोनी द्वारा मेडल पहनाकर पुरुस्कृत किया गया । इस दौरान बी पी ओ श्री प्रेम गुप्ता कार्यक्रम में सी 3 संस्था के विकासखंड समन्वयक बशारत अली एवं कार्यक्रम अधिकारी ऋषि प्रकाश गौतम तथा विकासखंड के शिक्षक मगलूब आलम, श्रीमती नीलम सोनी नीरज गुप्ता , रवि शंकर गुप्ता, शैलेंद्र साहू , जितेंद्र डनसेना, जितेश पटेल आदि उपस्थित रहे।