Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: क्षेत्र के सभी बच्चों को सही शिक्षा मिले यही हमारी विशेष प्राथमिकता है - सीतापुर विधायक, रामकुमार टोप्पो

Lohit Mandal / Sat, Jun 15, 2024 / Post views : 863

Share:
छत्तीसगढ़ सरगुजा छत्तीसगढ़- शिक्षा सत्रारंभ से पूर्व तैयारियो (स्कूल रेडिनेश ) की लगातार समीक्षा बैठक के द्वितीय दिवस मे आज दिनांक 15/06/24 को विकासखंड सीतापुर के सभी संकुल समन्वयको,प्राथमिक शाला के समस्त प्रधानपाठको, शिक्षक /शिक्षिकाओं की बैठक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीतापुर द्वारा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभाकक्ष मे आज प्रातः 8 बजे से माननीय विधायक श्री राम कुमार टोप्पो जी के मुख्य आतिथ्य, शिक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री शैलेष बाबा के अध्यक्षता एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि तथा डायरेक्टर ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल श्री राजकुमार गुप्ता जी के विशिष्ट आतिथ्य मे आयोजित किया गया इससे पूर्व समस्त माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक व शिक्षक /शिक्षिकाओं की बैठक सम्पन्न की गयी l बैठक को सम्बोधित करते हुए माननीय विधायक सीतापुर श्री रामकुमार टोप्पो जी ने कहा कि जिस तरह भवन का आधार उसका नीव होता है,अगर नीव मजबूत हो तो भवन मजबूत बनेगा,, उसी तरह जीवन का आधार सही शिक्षा है,अगर बच्चों को जीवन में सही शिक्षा मिले तो आने वाले समय में वह अपने जीवन में काफी सफलता हासिल करेगा,, इस लिए बच्चों की शिक्षा हमारे लिए विशेष महत्व रखता है, हम शिक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही या कमी नहीं देखना चाहते, क्षेत्र में सभी बच्चों को सही शिक्षा मिले यही हमारी विशेष प्राथमिकता हैl बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री शैलेष बाबा ने कहा कि कक्षा कक्ष मे राष्ट्र निर्माण होता है, शिक्षकों को जवाबदारी से कार्य करना होगा क्योंकि प्राथमिक स्तर से ही बच्चो कि बुनियाद शुरू होती है, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मिट्टी की नीव से घर मजबूत नहीं हो सकता उसी तरह कमजोर बच्चों से राष्ट्र का निर्माण नहीं किया जा सकता, उन्होंने बच्चों की शिक्षा के साथ ही खेल पर भी विशेष बल देते हुए शिक्षा में बेहतर कार्य हेतु शिक्षकों को प्रोत्साहित किया, विशिष्ट अतिथि श्री राजकुमार गुप्ता जी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध बहुत ही मधुर होता है, शिक्षक यदि चाहे तो बच्चे को सफलता की ऊंचाईयो तक ले जा सकता है, अतः शिक्षकों को जवाबदेही से कार्य करना पड़ेगा l विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मिथिलेष सिंह सेंगर द्वारा सभी समन्वयको एवं शिक्षकों को नवीन शिक्षा सत्र में शाला प्रवेश उत्सव,गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक का वितरण,न्यौता भोजन,मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, किचेन गार्डन का निर्माण,शाला परिसर में पौधा रोपण, शाला भवन का रंग रोगन,शाला भवन एवं शाला परिसर की आवश्यक साफ सफाई ,शाला में विद्युतीकरण पेयजल व्यवस्था, बालिका शौचालय,शाला सुरक्षा,बच्चों की सुरक्षा,फोलिक एसिड टेबलेट का बच्चों को नियमित वितरण एवं सेवन,बच्चों में संस्कार,शाला परिसर का वातावरण नशामुक्त हो,शिक्षा में गुणवत्ता,समस्त विद्यालयीन अभिलेखों का संधारण,एसएमसी का नियमित बैठक ,एवं शाला संचालन संबंधी अन्य आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शराबी व लापरवाह शिक्षकों को उनके कार्यशैली में सुधार लाने हेतु सख्त निर्देश दिया गया । सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश सोनी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है,शिक्षक अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें जिससे बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री रमेश सिंह जी ने नवीन सत्र के लिए विभागीय जानकारी एवं शाला संचालन संबंधी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश से शिक्षकों को अवगत कराया।समावेशी शिक्षा सीतापुर बीआरपी श्रीमती मीना गुप्ता ने भी दिव्यांग बच्चों को मिलने वाले समस्त लाभ के बारे में जानकारी प्रदान किया।सीतापुर विकासखंड में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सहयोग कर रहे अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के श्री ज्ञान विकास जी ने बच्चों के रचनात्मक विकास पर प्रकाश डाला l उक्त बैठक मे समस्त शैक्षिक समन्वयक एवं सभी 154 प्राथमिक शाला के 391 शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित थे l

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें