Lohit Mandal / Sat, Jun 15, 2024 / Post views : 865
बैठक को सम्बोधित करते हुए माननीय विधायक सीतापुर श्री रामकुमार टोप्पो जी ने कहा कि जिस तरह भवन का आधार उसका नीव होता है,अगर नीव मजबूत हो तो भवन मजबूत बनेगा,,
उसी तरह जीवन का आधार सही शिक्षा है,अगर बच्चों को जीवन में सही शिक्षा मिले तो आने वाले समय में वह अपने जीवन में काफी सफलता हासिल करेगा,,
इस लिए बच्चों की शिक्षा हमारे लिए विशेष महत्व रखता है,
हम शिक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही या कमी नहीं देखना चाहते,
क्षेत्र में सभी बच्चों को सही शिक्षा मिले यही हमारी विशेष प्राथमिकता हैl
बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री शैलेष बाबा ने कहा कि कक्षा कक्ष मे राष्ट्र निर्माण होता है, शिक्षकों को जवाबदारी से कार्य करना होगा क्योंकि प्राथमिक स्तर से ही बच्चो कि बुनियाद शुरू होती है, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मिट्टी की नीव से घर मजबूत नहीं हो सकता उसी तरह कमजोर बच्चों से राष्ट्र का निर्माण नहीं किया जा सकता, उन्होंने बच्चों की शिक्षा के साथ ही खेल पर भी विशेष बल देते हुए शिक्षा में बेहतर कार्य हेतु शिक्षकों को प्रोत्साहित किया,
विशिष्ट अतिथि श्री राजकुमार गुप्ता जी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध बहुत ही मधुर होता है, शिक्षक यदि चाहे तो बच्चे को सफलता की ऊंचाईयो तक ले जा सकता है, अतः शिक्षकों को जवाबदेही से कार्य करना पड़ेगा l
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मिथिलेष सिंह सेंगर द्वारा सभी समन्वयको एवं शिक्षकों को नवीन शिक्षा सत्र में शाला प्रवेश उत्सव,गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक का वितरण,न्यौता भोजन,मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, किचेन गार्डन का निर्माण,शाला परिसर में पौधा रोपण, शाला भवन का रंग रोगन,शाला भवन एवं शाला परिसर की आवश्यक साफ सफाई ,शाला में विद्युतीकरण पेयजल व्यवस्था, बालिका शौचालय,शाला सुरक्षा,बच्चों की सुरक्षा,फोलिक एसिड टेबलेट का बच्चों को नियमित वितरण एवं सेवन,बच्चों में संस्कार,शाला परिसर का वातावरण नशामुक्त हो,शिक्षा में गुणवत्ता,समस्त विद्यालयीन अभिलेखों का संधारण,एसएमसी का नियमित बैठक ,एवं शाला संचालन संबंधी अन्य आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शराबी व लापरवाह शिक्षकों को उनके कार्यशैली में सुधार लाने हेतु सख्त निर्देश दिया गया । सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश सोनी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है,शिक्षक अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें जिससे बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री रमेश सिंह जी ने नवीन सत्र के लिए विभागीय जानकारी एवं शाला संचालन संबंधी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश से शिक्षकों को अवगत कराया।समावेशी शिक्षा सीतापुर बीआरपी श्रीमती मीना गुप्ता ने भी दिव्यांग बच्चों को मिलने वाले समस्त लाभ के बारे में जानकारी प्रदान किया।सीतापुर विकासखंड में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सहयोग कर रहे अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के श्री ज्ञान विकास जी ने बच्चों के रचनात्मक विकास पर प्रकाश डाला l
उक्त बैठक मे समस्त शैक्षिक समन्वयक एवं सभी 154 प्राथमिक शाला के 391 शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित थे lविज्ञापन
विज्ञापन