: छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान , मैनपाट के पर्यटन स्थलों का किया भ्रमण,,,
Lohit Mandal
/
Mon, Feb 26, 2024
/
Post views : 890
सीतापुर:-जिला शिक्षाधिकारी संजय गुहे के निर्देश पर शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।बीइओ मिथिलेष सिंह सेंगर बीआरसी रमेश सिंह ने शैक्षणिक भ्रमण पर छात्राओं को लेकर जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने मैनपाट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर पॉइंट आलू अनुसंधान केंद्र मेहता पॉइंट तिब्बतियों का बौद्ध मंदिर जलजली पॉइंट एकलव्य विद्यालय का भ्रमण के बाद मैनपाट महोत्सव का आनंद उठाया।शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं के साथ सीएसी उमेश मिश्रा रोजलिन लकड़ा सीमा मिश्रा साथ थे।इसके अलावा छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना करने के दौरान प्राचार्य प्रदीप सोनी गेरसा,रामबिहारी गुप्ता पेटला,व्याख्याता रंजन सोनी सीएसी सूर्यकांत ठाकुर समेत अन्य शिक्षक एवं पालक उपस्थित थे।