: पिता किसान, कमजोर हालात : मेहनत से रच दिया इतिहास*
Lohit Mandal
/
Fri, May 9, 2025
/
Post views : 3573
सरगुजा- बिलासपुर बतौली : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बिलासपुर बतौली सरगुजा में कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. कक्षा 10 वीं की दो प्रतिभाशाली छात्राओं - सत्यवती प्रजापति एवं पूजा पैंकरा ने क्रमशः 95.6% एवं 92% लाकर बतौली ब्लॉक में अपना स्थान बनाकर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है.
खास बात यह है की दोनों ही छात्राएं गरीब परिवार से हैं एवं दोनों के पिता सामान्य किसान हैं। कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई जारी रखते हुए इन बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया की सच्ची लगन और समर्पण से कोई भी मंजिल पाई जा सकती है। विद्यालय परिवार कों इनकी उपलब्धि पर गर्व है।
सभी सफल विद्यार्थियों कों प्राचार्य एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बेहतरीन परिणाम लाने पर हार्दिक बधाई दी है.